English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं० राज्य] १. राजा के अधिकार में रहने वाले क्षेत्र या भूखंड। राज्य। २. राजकीय शासन हुकूमत। ३. राजाओं का सा वैभव और सुख तथा उसका भोग। मुहावरा—राज रजना= (क) राज्य का शासन करना। (ख) राजाओं की तरह रहकर सब प्रकार के सुख भोगना। (किसी का) राज रजाना=राजाओं की तरह बहुत अधिक सुखपूर्वक रखना या सुख-भोग कराना। ४. किसी क्षेत्र या विषय में होनेवाले किसी का पूरा अधिकार। जैसे—आज कल तो पेशेवर नेताओं का राज है। ५. किसी के पूर्ण अधिकार या स्वामित्व की पूरी अवधि या काल। जैसे—मैं तो पिता जी के राज में सब सुख भोग चुका। वि० १. ‘राजा’ का वह संक्षिप्त रूप जो यौगिक के आरंभ में लगाकर नीचे लिखे अर्थ देता है। (क) राज-संबंधी या राजा का। जैसे—राज-गुरु, राज-महल। (ख) प्रधान या मुख्य। जैसे—राजवैद्य। (ग) बहुत बड़ा या बड़िया। जैसे—राजहंस। २. राज या शासन संबंधी। जैसे—राजनीति। सर्व० राजाओं या बड़ों के लिए एक प्रकार का संबोधन। उदाहरण—राज लगैं मेल्हियौ रुषमणि।—प्रिथीराज। पुं० [सं० राजन्] १. राजा। २. वह मिस्त्री जो ईटों की जुड़ाई तथा पलस्तर आदि करता हो। मकान बनानेवाला कारीगर। पुं० [फा० राज] गुप्त या छिपी हुई बात। भेद। रहस्य
Meaning of राज (Raj) in English, What is the meaning of Raj in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of राज . Raj meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. राज (Raj) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word राज: English meaning of राज , राज meaning in english, spoken pronunciation of राज, define राज, examples for राज