English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [अ० बाज] १. एक प्रकार का बड़ा शिकारी और हिंसक पक्षी। २. एक प्रकार का बगुला। ३. वह पर जो तीर में लगाया जाता है। वि० [फा०] वंचित। रहित। मुहावरा—(किसी चीज या बात से) बाज आना=(क) उपेक्षापूर्वक और जान-बूझकर अथवा त्याज्य या हानिकर समझकर उसे छोड़ देना या वंचित रहना। जैसे—हम ऐसे मकान (या रुपए) से बाज आये। (ख) अलग या दूर रहना। जैसे—तुम बदमाशी से बाज नहीं आओगे। (किसी को किसी काम या बात से) बाज करना=मना करना। रोकना। बाज रखना=(क) न रहने देना। (ख) रोक रखना। बाज रहना=अलग या दूर रहना। प्रत्यय० [फा०] एक प्रत्यय जो शब्दों के अंत में लगकर निम्न अर्थ देता है (क) करने या बनानेवाला। जैसे—बहानेबाज। (ख) अपने अधिकार में, वश में या पास में रखनेवाला अथवा किसी चीज या बात का व्यसन करनेवाला। जैसे—कबूतरबाज, नशेबाज, रंडीबाज वि० [अ० बअज] कोई-कोई। कुछ—थोड़े। कुछ विशिष्ट। जैसे—बाज आगमी बहुत जिद्दी होते हैं। क्रि० वि० बगैर। बिना। उदाहरण—अब तेहि बाज राँक भा डोली।—जायसी। पुं० [सं० वाजि] घोड़ा। पुं० [सं० वाद्य० हिं० बाजा] १. बाजा। २. बाजों से उत्पन्न होनेवाला शब्द। ३. बाजा बजाने का ढंग या रीति। जैसे—मुझे उनमें से किसी का बाजा पसन्द नहीं आया। ४. सितार के ५ तारों में से पहला जो पक्के लोहे का होता है। अव्य० [सं० वर्ज] बिना। उदाहरण—गगन अंतरिख राखा बाज खंभ बिनु टेक।—जायसी। पुं० [देश] ताने के सूतों के बीच में देने की लकड़ी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है
Meaning of Baj (Baj) in English, What is the meaning of Baj in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Baj . Baj meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Baj (Baj) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Baj: English meaning of Baj , Baj meaning in english, spoken pronunciation of Baj, define Baj, examples for Baj