English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
वि० [फा० वर] १. गुण, महत्त्व, मात्रा, मान, मूल्य, संख्या आदि के विचार से जो किसी के तुल्य या समान हो। जो तुलना विचार से न किसी से घटकर और न किसी से बढ़कर ही हो। समान। जैसे—(क) दोनों किताबें तौल में बराबर हैं। (ख) कानून की दृष्टि में सब लोग बराबर हैं। पद—बराबर का=(क) पूरी तरह से से तुल्य या समान ।जैसे—इसमें आटा और चीनी दोनों बराबर के पड़ते हैं। (ख) बहुत कुछ तुल्य या समान। जैसे—जब लड़का बराबर का हो जाय, तब उसे मारना-पीटना नहीं चाहिए। २. (तल) जो ऊँचा-नीचा या खुरदुरा न हो। सम। जैसे—वह सारा मैदान बराबर कर दो। ३. जैसा होता हो या होना चाहिए, वैसा ही। उपयुक्त और ठीक। ४. (ऋण या देन) जो चुका दिया गया हो। चुकता किया हुआ। ५. जिसका अंत या समाप्ति कर दी गयी हो। जैसे—सारा काम बराबर करके तब यहाँ से उठना। मुहावरा—(कोई चीज) बराबर करना=समाप्त कर देना। अंत कर देना। न रहने देना। जैसे—उन्होने दो ही चार बरस में बड़ों की सारी सम्पत्ति बराबर कर दी। ६. जिसके अभाव, त्रुटि, दोष आदि की पूर्ति या संशोधन कर दिया गया हो। जैसे—गड्ढे बराबर करना। क्रि० वि० २. बिना रुके हुए। लगातार। निरंतर। जैसे—बराबर आगे बढ़ते रहना चाहिए। २. एक ही पंक्ति या सीध में। जैसे—सड़क के दोनों तरफ बराबर पेड़ लगे हैं। ३. सदा। हमेशा। जैसे—हमारे यहाँ तो बराबर ऐसा ही होता आया है। ४. पार्श्व में। बगल में। जैसे—दुश्मन की कब्र तेरे बराबर बनायेगें।—दाग। ५. बिना किसी परिवर्तन विकृति आदि के। ६. साथ-साथ। जैसे—भीड़ में हमारे बराबर रहना, इधर-उधर मत हो जाना। ७. किसी से समान दूरी पर। सामानान्तर। जैसे—इसी के बराबर एक और रेखा खींचो
Meaning of Barabar (Barabar) in English, What is the meaning of Barabar in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Barabar . Barabar meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Barabar (Barabar) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Barabar: English meaning of Barabar , Barabar meaning in english, spoken pronunciation of Barabar, define Barabar, examples for Barabar