English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स्त्री० [सं० अव्वार] १. किनारा। तट। २. किसी प्रकार के विस्तार का अंतिम सिरा। किनारा। हाशिया। ३. खेतों, बगीचों आदि के चारों ओर या किसी पार्श्व में खड़ा किया जानेवाला घेरा। बाढ़। ४. किसी प्रकार का उठा हुआ किनारा या घेरा। अवँठ। जैसे—कटोरी या थाली की बारी। ५. किसी प्रकार का पैना किनारा या सिरा। धार। बाढ़। स्त्री० [हिं० वाटी, वाटिका] १. वह स्थान जहाँ बहुत से पेड़ लगाये गये हों। जैसे—आम की बारी। २. उपवन। बगीचा। ३. बगीचे का माली। बागवान। उदाहरण—बारी आइ पुकारै, लिहै सबै कर पूँछ—जायसी। ४. खेतों बगीचों आदि में अलग किया हुआ विभाग। क्यारी। ५. घर। मकान। (दे० बाड़ी) ६. खिड़की। झरोखा। ७. जहाजों के ठहरने की जगह। बंदरगाह। ८. रास्ते में बिखरे हुए काँटे या झाड़-झंखाड़। (पालकी ढोनेवाले कहार) पुं० हिदुओं में दोने, पत्तले आदि बनानेवाली एक जाति। स्त्री० [फा० बारी] १. थोड़े-थोड़े समय या रह-रह कर होनेवाला कामों के संबंध में क्रम से हर बार। आनेवाला अवस या समय। पारी। जैसे—(क) पहले लड़के के बाद दूसरे लड़के की और दूसरे के बाद तीसरे की बारी आयगी। क्रि० प्र०—आना।—पड़ना।—बंधना। २. उक्त प्रकार के क्रम में वह आदमी या चीज जिसे नियमतः अवसर मिलता हो, जिसे काम करना पड़ता हो या जिसका उपयोग होता हो। जैसे—आज सिपाही की पहरा देने की बारी है वह बीमार है। पद—बारी-बारी से=कालक्रम में एक के पीछे एक करके। अपनी बारी आने पर। समय के अंतर पर। जैसे—सब लोग एक साथ मत बोलो बारी-बारी से बोलो। स्त्री० दे० ‘बाली’। वि० हिं० ‘बारा’ का स्त्री। पुं० [अ०] ईश्वर। परमात्मा
Meaning of Bari (Bari) in English, What is the meaning of Bari in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Bari . Bari meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Bari (Bari) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Bari: English meaning of Bari , Bari meaning in english, spoken pronunciation of Bari, define Bari, examples for Bari