English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं० लालक से] १. छोटा और प्रिय बालक। प्यारा बच्चा। २. पुत्र बेटा। उदाहरण—तेरै लाल मेरो माखन खायो।—सूर। ३. बालक। लड़का। ४. प्रिय व्यक्ति। ५. श्रीकृष्ण का एक नाम। पुं० [सं० लालन] दुलार। लाड। स्त्री० १. =लालसा। २. =लार। पुं० [अ० लअल] १. माणिक या मानिक नामक रत्न। २. मानिक का रंग। मुहावरा—लाल उगलना=बोलने के समय बहुत अच्छी और प्यारी बातें कहना। वि० १. उक्त रत्न के रंग का। रक्त वर्ण का। सुर्ख। जैसे—लाल कपड़ा, लाल कागज। २. आवेश, क्रोध तथा लज्जा आदि के कारण जिसका वर्ण रक्त हो गया हो। जैसे—आँखें या चेहरा लाल होना। तप कर लाल अंगारा होना। मुहावरा—लाल पड़ना या होना=क्रुद्ध होना। नाराज होना। ३. (चौसर के खेल में गोटी) जो चारों ओर से घूमकर बिलकुल बीच वाले खाने में पहुँच गई हो, और जिसके लिए कोई चाल बाकी न रह गई हो। मुहावरा—(किसी की) गोटी लाल होना=यथेष्ट प्राप्ति या फल सिद्ध होना। ४. (चौसर के खेल का खिलाडी) जिसकी सब गोटियाँ बीच के घर में पहुँच चुकी हों और जिसे कोई चाल चलना बाकी न रह गया हो। ऐसा खिलाड़ी जीता हुआ समझा जाता है ५. (खिलाड़ी) जो खेल में औरों से पहले जीत गया हो। ६. धन-सम्पत्ति, सन्तान आदि से परम सुखी। मुहावरा—लाल होना या लालो लाल होना=यथेष्ट सम्पन्न और सुखी होना। पुं० १. एक प्रसिद्ध छोटी चिड़िया जिसका शरीर कुछ भूरापन लिये लाल रंग का होता है इसकी मादा को ‘मुनियाँ’ कहते हैं। २. चौपायों के मुँह में होनेवाला एक प्रकार का रोग
Meaning of Lal (Lal) in English, What is the meaning of Lal in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Lal . Lal meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Lal (Lal) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Lal: English meaning of Lal , Lal meaning in english, spoken pronunciation of Lal, define Lal, examples for Lal