English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं०√मद्+अप्] १. मादक द्रव्य खाने या पीने से होनेवाली वह उद्वेगपूर्ण अवस्था जिसमें मस्तिष्क ठीक तरह से काम नहीं करता। नशा। २. अपनी किसी विशिष्टता या श्रेष्ठता के कारण उत्पन्न होनेवाली वह मानसिक स्थिति जिसमें मनुष्य औरों को इस प्रकार तुच्छ या हीन समझने लगता है, मानो उसने किसी मादक द्रव्य का सेवन किया हो। निदंनीय अहंकार या गर्व। यह अभिमान का एक निकृष्ट प्रकार माना जाता है। ३. उन्मत्तता। पागलपन। ४. अज्ञान या प्रमाद के कारण होनेवाला मतिभ्रम। ५. वह मानसिक अवस्था जिसमें यौवन अथवा किसी प्रकार की वासना के कारण उचित-अनुचित या भले-बुरे का विशेष ध्यान नहीं रह जाता। मस्ती। मुहा०—मद पर आना=(क) युवा होना। (ख) तीव्र या प्रबल उमंग में होना। (ग) काम-वासना से उन्मत्त होना। ६. वह गंधयुक्त द्राव से मतवाले हाथियों की कनपटियों से बहता है। दान। ७. मद्य। शराब। ८. कस्तूरी। ९. शहद। १॰. वीर्य। ११. कामदेव। मदन। वि० १. मतवाला। मत। २. बहुत अधिक प्रसन्न या मत्त। स्त्री० [अ०] १. वह लंबी लकीर जिसके नीचे लेखा या हिसाब लिखा जाता है। शीर्षक। २. लेखे या हिसाब का वह विशिष्ट भाग जो किसी कार्य या व्यक्ति के नाम से अलग रखा जाता है। खाता। जैसे—ये १0) भी इसी मद में लि जायँगे। ३. कार्य या कार्यालय का विभाग। सरिश्ता। ४. समुद्र की ऊँची लहर। ज्वार
Meaning of Manad (Manad) in English, What is the meaning of Manad in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Manad . Manad meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Manad (Manad) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Manad: English meaning of Manad , Manad meaning in english, spoken pronunciation of Manad, define Manad, examples for Manad