English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
वि० [सं० मिष्ट, प्रा० मिटठ] [स्त्री० मीठी] १. चीनी, शहद, आदि की तरह के स्वादवाला। मधुर जैसे—मीठा आम, मीठी नारंगी, मीठा पुलाव। २. अच्छे स्वादवाला। स्वादिष्ट। ३. अनुकूल और प्रिय। जैसे—मीठी नजर, मीठी नींद। उदाहरण—मीठा-मीठा गप, कड़ुआ-कड़ुआ थू। (कहा०) ४. धीमा। मंद। जैसे—मीठी चाल, मीठा ज्वर, मीठा दरद। ५. अल्प। कम। थोड़ा। जैसे—दाल में नमक मीठा ही रहे। ६. मामूली। साधारण। ७. किसी की तुलना में घटकर या हल्का। ८. (व्यक्ति) जिसका स्वभाव कोमल हो और जो प्रिय व्यवहार करता हो। ९. (व्यक्ति) जिसमें पुंसत्व बहुत ही कम हो या बिलकुल न हो। १॰. (व्यक्ति) जो गुंदाभंजन कराता हो। ११. बहुत अधिक सीधा तथा प्रायः सबके साथ सद्व्यवहार करनेवाला। सुशील और सौम्य। जैसे—इतने मीठे न बनो कि लोग चट कर जायँ। १२. (खेत) जिसकी मिट्टी भुरभुरी हो। पुं० १. मिठाई। २. गुड़। ३. हलुआ। ४. किसी प्रकार की प्राप्ति या लाभ की स्थिति। मुहावरा—मीठा होना=अपने पक्ष में कुछ भलाई होना। जैसे—हमें ऐसा क्या मीठा है जो हम उनके घर जायँ। ५. एक प्रकार का कपड़ा जो प्रायः मुसलमान पहनते थे। शीरीबाफ। ६. दे० ‘मीठा नींबू’। ७. दे० ‘मीठा तेलिया’
Meaning of Mitha (Mitha) in English, What is the meaning of Mitha in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Mitha . Mitha meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Mitha (Mitha) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Mitha: English meaning of Mitha , Mitha meaning in english, spoken pronunciation of Mitha, define Mitha, examples for Mitha