HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

PANAV MEANING - NEAR BY WORDS

Panav    
पाँव (paaNav )= FOOT ( Noun )
English usage : My left foot was injured in the accident.
id='action_msg_669021'>
पाँवफिरा (paaNavaphiraa)= TALIPED ( other )
id='action_msg_3011818'>
पाँव चक्की (paaNav chakkee)= TREADMILL ( Noun )
English usage : She works on the treadmill everydayo.
id='action_msg_89157'>
पाँव फैलाकर (paaNav phailaakar)= ASTRIDE ( Adverb )
English usage : He was sitting astride on the motorcycle.
id='action_msg_124693'>
पाँव का अंगूठा (paaNav kaa anagooThaa)= TOE ( Noun )
हिन्दी उदाहरण : फुटबॉल खेलते हुए मनोज के पाँव के अंगूठे में चोट लग गयी |
English usage : Manoj hurt his toe while playing football.
id='action_msg_90507'>
पाँव रखने की चौकी (paaNav rakhane kee chaukee)= FOOT STOOL ( Noun )
English usage : Some of the footstools are made up of wood.
id='action_msg_40720'>
पाँव की अंगुली का सिरा (paaNav kee anagulee kaa siraa)= TIPTOE ( Noun )
English usage : Stand on your tiptoe to open the door.
id='action_msg_162622'>

Definition of Panav

  • पुं० [सं० पाद, प्रा० पाय, पाव] १. जीव-जंतुओं, पशुओं और विशेषतः मनुष्य के नीचेवाले वे अंग जिनकी सहायता से चलते-फिरते अथवा जिनके आधार पर वे खड़े होते हैं। पैर। पद—पाँव का खटका=दे० ‘पैर की आहट।’ पाँव की जूती=बहुत ही तुच्छ या हीन वस्तु या व्यक्ति। पाँव की बेड़ी=ऐसा बंधन जो किसी की स्वच्छंद गति या रहन-सहन में बाधक हो। मुहा०—(किसी काम या बात में) पाँव अड़ाना=दे० ‘टाँग’ के अंतर्गत ‘टाँग अड़ाना।’ पाँव उखड़ जाना=दे० ‘पैर’ के अंर्तगत’ ‘पैर उखड़ना या उखड़ जाना’। पाँव उखाड़ना=दे० ‘पैर’ के अंर्तगत। पाँव उठाना=दे० ‘पैर’ के अंतर्गत। पाँव खींचना=व्यर्थ इधर-उधर आना-जाना या घूमना-फिरना छोड़ देना। पाँव गाड़ना=दे० नीचे ‘पाँव रोपना’। पाँव घिसना=(क) बार-बार कहीं बहुत अधिक आना-जाना। (ख) दे० नीचे ‘पाँव रगड़ना’। (किसी स्त्री के) पाँव छुड़ाना= उपचार, औषध आदि की सहायता से ऐसा उपाय करना कि रुका हुआ मासिक रज-स्त्राव फिर से होने लगे। (किसी स्त्री के) पाँव छूटना=(क) स्त्री का मासिकधर्म से या रजस्वला होना। (ख) रोग आदि के कारण असाधारण रूप से या रजस्वला होना। (ख) रोग आदि के कारण असाधारण रूप से और अपेक्षया अधिक समय तक रज-स्त्राव होता रहना। (किसी के ) पाँव छूना=किसी बड़े का आदर या सम्मान करने के लिए उसके पैरों पर हाथ रखकर नमस्कार या प्रणाम करना। पाँव ठहरना=दृढ़तापूर्वक या स्थिर भाव से कहीं खड़े होना। ठहरना या रुकना। पाँव तोड़कर बैठना=स्थायी रूप और स्थिर भाव से एक जगह पर रहना और व्यर्थ इधर-उधर आना-जाना बंद कर देना (किसी के) पाँव दबाना या दाबना=थकावट दूर करने या आराम पहुँचाने के लिए टाँगे दबाना। (किसी काम या बात में) पाँव धरना= किसी काम में अग्रसर या प्रवृत्त होना। (किसी के) पाँव धरना या पकड़ना=किसी प्रकार का आग्रह, विनती आदि कहते मनाने के लिए किसी के पाँव पर हाथ रखना। उदा०—अब यह बात यहाँ जानि ऊधौ, पकरति पाँव तिहारे।—सूर। (किसी जगह) पाँव धरना या रखना=कहीं जाना या जाकर पहुँचना। पैर रखना। जैसे—अब कभी उन के यहाँ पाँव न रखना। (किसी जगह) पाँव धारना=कृतज्ञतापूर्वक पदार्पण करना। उदा०—धन्य भूमि वन पंथ पहारा। जँह जँह नाथ पाँव तुम धारा।—तुलसी। (किसी के) पाँव धोकर पीना=(क) चरणामृत लेना। (ख) बहुत अधिक पूज्य तथा मान्य समझकर परम आदर, भक्ति और श्रद्धा के भाव प्रकट करना। पाँव निकालना=(क) कहीं चलने या जाने के लिए पैर उठाना या बढ़ाना। (ख) नियंत्रण आदि की उपेक्षा करते हुए कोई नई प्रवृत्ति विशेषतः अनिष्ट या अवांछित प्रवृत्ति के लक्षण दिखलाना। जैसे—तुम तो अभी से पाँव निकालने लगे। (किसी का) पाँव पड़ना=आगमन होना। आना। जैसे—आपके पाँव पड़ने से यह घर पवित्र हो गया। (किसी के) पाँव पड़ना=(क) झुककप या पैर छूकर नमस्कार करना। (ख) अपनी प्रार्थना या विनती मनवाने के लिए बहुत ही दीनतापूर्वक आग्रह करना। (किसी के) पाँव पर गिरना=दे० ऊपर ‘(किसी से) पाँव पड़ना’। पाँव पर पाँव रखकर बैठना=काम-धंधा छोड़ बैठना या पड़े रहना। निठल्ले की तरह बैठना। (किसी के) पाँव पर पाँव रखना=दूसरे के चरण चिह्नों का अनुकरण करना। किसी का अनुगामी या अनुयायी बनना। (किसी के) पाँव पर सिर रखना=दे० ऊपर ‘(किसी के) पाँव पड़ना’। पाँव पलोटना=दे० ‘पैर’ के अंतर्गत ‘पैर दबाना’। पाँव पसारना=दे० ‘पैर’ के अंतर्गत ‘पैर फैलाना’। पाँव-पाँव चलना=पैदल चलना। जैसे—अब कुछ दूर पाँव-पाँव भी चलो। (किसी को) पाँव पारना=पैरों पड़ने के लिए विवश करना। उदा०—कहाँ तौ ताकौं तृन गहाइ कै, जीवत पाइनि पारौं।—सूर। पाँव पीटना=(क) बेचैनी या यंत्रणा से पैर पटकना। छटपटाना। (ख) बहुत अधिक दौड़-धूप या प्रयत्न करना। (किसी के) पाँव पूजना=बहुत अधिक भक्ति या श्रद्धा दिखाते हुए आदर-सत्यार करना। (वर के) पाँव पूजना=विवाह में कन्या कुल के लोगों का वर का पूजन करना और कन्यादान में योग देना। (किसी के) पाँव फूलना=भय, शंका आदि से ऐसी मनोदशा होना कि आगे बढ़ने का साहस न हो। (प्रसूता का) पाँव फेरने जाना=बच्चा हो जाने पर शुभ शकुन में प्रसूता का अपने मायके में कुछ दिनों तक रहने के लिए जाना। (वधू का) पाँव फेरने जाना=विवाह होने पर ससुराल आने के बाद वधू का पहले-पहल कुछ दिनों तक अपने मायके में रहने के लिए जाना। पाँव फैलाना=दे० ‘पैर’ के अंतर्गत। पाँव बढ़ाना=दे० ‘पैर’ के अंतर्गत। पाँव बाहर निकालना=पाँव निकालना। पाँव रगड़ना=(क) बहुत दौड़-धूप करना। (ख) कष्ट या पीड़ा से छटपटाना। (किसी काम या बात के लिए) पाँव रोपना=(क) दृढ़तापूर्वक प्रण या प्रतिज्ञा करना। (ख) हठ करना। अड़ना। (किसी के) पाँव लगाना=पैरों पर सिर रखकर नमस्कार या प्रणाम करना। (किसी स्थान का) पाँव लगा होना=किसी स्थान से इस रूप में ज्ञात या परिचित होना कि उस पर चल-फिर चुकें हों। जैसे—वहाँ का रास्ता हमारे पाँव लगा है, आप से आप ठीक जगह पहुँच जाता हूँ। (किसी काम या बात से) पाँव समेटना=अलग, किनारे या दूर हो जाना। संबंध न रखना। छोड़ देना। जैसे—अब काम में हमने पाँव समेट लिये। विशेष—यों ‘पाँव’ और ‘पैर’ एक दूसरे के पर्याय या समानक ही है, फिर भी ‘पाँव’ पुराना और पूर्वी शब्द है, तथा ‘पैर’ अपेक्षया आधुनिक और पश्चिमी शब्द है। अधिकतर पुराने प्रयोग या मुहावरे ‘पैर’ से संबद्ध है, और ‘पाँव’ की तुलना में ‘पैर’ अधिंक प्रचलित तथा शिष्ट-सम्मत हो गया है। फिर भी बोल-चाल में लोग यह अंतर न जानने या न समझने के कारण दोनों शब्दों के मिले-जुले प्रयोग करते हैं जिससे दोनों के मुहावरे भी बहुत कुछ मिल-जुल गये हैं। यहाँ दोनों के विशिष्ट प्रयोगों और मुहावरों से कुछ अंतर रखा गया है। अतः पाँव के शेष प्रयोगों और मुहावरों के लिए ‘पैर’ के मुहावरे देखने चाहिए। २. कोई ऐसा आधार जिस पर कोई चीज या बात टिकी या ठहरी रहे। मुहा०—पाँव कट जाना=आधार या आश्रम नष्ट हो जाना (किसी के) पाँव न होना=(क) ऐसा कोई आधार या आश्रम न होना जिस पर कोई टिक या ठहर सके। जैसे—इस बात का न कोई सिर है न पाँव। (ख) खड़े रहने या ठहरने की शक्ति न होना। जैसे—चोर के पाँव नहीं होते, अर्थात् उसमें ठहरने या सामने आने का साहस नहीं होता

  • [Source: Pustak.org]

OPPOSITE WORDS (ANTONYMS) of Panav:

HinKhoj Hindi English Dictionary: Panav ( Panav )


Meaning of Panav (Panav) in English, What is the meaning of Panav in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Panav . Panav meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Panav (Panav) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags for the word Panav: English meaning of Panav , Panav meaning in english, spoken pronunciation of Panav, define Panav, examples for Panav

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala

                                         

Advertisements