HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

PITH MEANING - NEAR BY WORDS

Pith    
पीठ (peeTh)= SEAT ( Noun )
English usage : he booked their seats in advance
id='action_msg_23166'>
पीठ (peeTh)= BACK ( Noun )
English usage : He hurt his back in an accident.
id='action_msg_71942'>
पीठ (peeTh)= SPINE ( Noun )
English usage : the title and author were printed on the spine of the book
id='action_msg_22607'>
पीठ (peeTh)= DADO ( Noun )
id='action_msg_1335656'>
पीठपर (peeThapar)= BEHIND ( Noun )
id='action_msg_22149'>
पीठ पर (peeTh par)= PICKABACK ( adverb )
हिन्दी उदाहरण : छोटी लड़की उसके पिता कि पीठ पर सवार हुई|
English usage : the little girl rode pickaback on her father.
id='action_msg_1144519'>
पीठ पर (peeTh par)= PIGGYBACK ( Noun )
id='action_msg_156402'>
पीठ का (peeTh kaa)= TERGAL ( Adjective )
id='action_msg_1253260'>
पीठमर्द (peeThamard)= PARASITE ( Noun )
id='action_msg_1010348'>
पीठासीन (peeThaaseen)= PRESIDING ( Verb )
id='action_msg_1298639'>
पीठ दर्द (peeTh dard)= BACKACHE ( Noun )
id='action_msg_25355'>
पीठ दर्द (peeTh dard)= BACK PAIN ( Noun )
id='action_msg_66490'>
पीठ पीछे (peeTh peechhe)= BEHIND BACK ( Noun )
id='action_msg_20518'>
पीठ थैला (peeTh thailaa)= BACKPACK ( Noun )
id='action_msg_140189'>
पीठ झोला (peeTh-jholaa)= HAVERSACK ( Noun )
id='action_msg_154290'>
पीठ थैला (peeTh thailaa)= RUCKSACK ( Noun )
id='action_msg_117838'>
पीठ की ओर (peeTh kee or)= DORSAD ( Adverb )
id='action_msg_1341970'>
पीठ का थैला (peeTh kaa thailaa)= KNAPSACK ( Noun )
English usage : He quickly put it away in his knapsack.
id='action_msg_50066'>
पीठ पर लद के चलना (peeTh par lad ke chalanaa)= PIGGY BACK ( Verb )
English usage : I had to carry my son piggy back all the way.
id='action_msg_112019'>

Definition of Pith

  • पुं० [सं० पा√(पीना)+ठक्, पृषो० सिद्धि] १. लकड़ी, पत्थर या धातु का बना हुआ बैठने का आधार या आसन। जैसे—चौकी, पीढ़ा, सिंहासन आदि। २. विद्यार्थियों, व्रतधारियों आदि के बैठने के लिए बना हुआ कुश का आसन। ३. नीचे वाला वह आधार जिस पर मूर्ति रखी या स्थापित की जाती है। ४. वह स्थान जहाँ बैठकर किसी प्रकार का उपदेश, शिक्षा आदि दी जाती हो। जैसे—धर्म-पीठ, विद्या-पीठ, व्यासपीठ आदि। ५. किसी बड़े अधिकारी या सम्मानित व्यक्ति के बैठने का स्थान, आसन और पद। (चेयर) जैसे—(क) अमुक विद्यालय में हिन्दी की उच्च शिक्षा के लिए एक पीठ स्थापित हुआ है। (ख) आपको जो कुछ कहना हो वह पीठ को संबोधित कर कहें। ६. न्यायाधीश अथवा न्यायाधीशों का वर्ग। (बेंच) ७. बैठने का एक विशिष्ट प्रकार का आसन, ढंग या मुद्रा। ८. राजसिंहासन। ९. वेदी। १॰. प्रदेश। प्रान्त। ११. उन अनेक तीर्थों या पवित्र स्थनों में से प्रत्येक जहाँ पुराणानुसार दक्ष-कन्या सती का कोई अंग या आभूषण विष्णु के चक्र से कटकर गिरा था। विशेष—भिन्न-भिन्न पुराणों में ऐसे स्थानों की संख्या ५१,५३,७७ या १०८ कही गई है। इनमें से कुछ को उप-पीठ और कुछ को महापीठ कहा गया है। तांत्रिकों का विश्वास है कि ऐसे स्थानों पर साधना करने से सिद्धि बहुत शीघ्र प्राप्त होती है। प्रत्येक पीठ में एक-एक शक्ति और एक-एक भैरव का निवास माना जाता है। १२. कंस का एक मंत्री १३. एक असुर। १४. गणित में वृत्त के किसी अंग का पूरक। स्त्री० [सं० पृष्ठ] प्राणियों के शरीर का वह भाग जो उनके सामने वाले अंगों अर्थात् छाती, पेट आदि की विपरीत दिशा में या पीछे की ओर पड़ता है और जिसमें लंबाई के बल रीढ़ होती है। पृष्ठ। पुश्त। विशेष—यह भाग गरदन के नीचेवाले भाग से कमर तक (अर्थात् रीढ़ की अंतिम गुरिया तक) विस्तृत होता है मनुष्यों में यह भाग सदा पीछे की ओर रहता है, और कीड़े-मकोड़ों, चौपायों आदि में ऊपर या आकाश की ओर। पशुओं के इसी भाग पर सवारी की जाती और माल लादा जाता है, इसीलिए इसके कुछ पद और मुहा० इस तत्त्व के आधार पर भी बने हैं। यह भाग पीछे की ओर होता है। इसलिए इसके कुछ पदों और मुहा० में परवर्ती पिछले या बादवाले होने का तत्त्व या भाव भी निहित है। इसके सिवा इसमें सहायक साथी आदि के भाव भी इसलिए सम्मिलित हैं कि वे प्रायः पीछे की ओर ही रहते हैं। पद—पीठ का=दे० नीचे ‘पीठ’ पर का पीठ का कच्चा=(घोड़ा) जो देखने में हृष्ट-पुष्ट और सजीला हो, पर सवारी का काम ठीक तरह से न देता हो। पीठ का सच्चा=(घोड़ा) जो सवारी का ठीक और पूरा काम देता हो। पीठ पर=एक ही माता द्वारा जन्मे क्रम में किसी के तुरन्त बाद का। ठीक उपरांत का। जैसे—इस लड़की की पीठ पर का यही लड़का है। (किसी के) पीठ पीछे=किसी की अनुपस्थिति, अविद्यामानता या परोक्ष में। किसी के सामने न रहने की दशा में। किसी के पीछे। जैसे—किसी के पीठ-पीछे उसकी निन्दा नहीं करनी चाहिए। मुहा०—(किसी की) पीठ खाली होना=पोषक या सहायक से रहित अथवा हीन होना। कोई सहारा देनेवाला या हिमायती न होना। जैसे—उसकी पीठ खाली है; इसी लिए उस पर इतने अत्याचार होते हैं। (किसी की) पीठ ठोंकना=(क) कोई अच्छा काम करने पर कर्ता की पीठ थप-थपाते हुए या यों ही उसका अभिनन्दन या प्रशंसा करना, (ख) किसी को किसी काम में प्रवृत्त करने के लिए उत्साहित करना (ग) दे० नीचे ‘पीठ थपथपाना’। पीठ थपथपाना=पशुओं आदि के विशेष परिश्रम करने पर उन्हें उत्साहित करने तथा धैर्य दिलाने के लिए अथवा क्रुद्ध होने अथवा बिगडने पर शांत करने के लिए उनकी पीठ पर हथेली से धीरे-धीरे थपकी देना। (किसी को) पीठ दिखाकर जाना=ममता, स्नेह आदि का विचार छोड़कर कहीं दूर चले जाना। जैसे—प्रेमी का प्रेमिका को पीठ दिखाकर जाना, या मित्र का अपने बंधुओं और स्नेहियों को पीठ दिखाकर जाना। पीठ दिखाना=प्रतियोगिता, लड़ाई-झगड़े आदि के समय सामने न ठहर सकने के कारण पीछे हटना या भाग जाना। दबने के कारण मैदान छोड़कर सामने से हट जाना। जैसे—दो ही दिन में लड़ाई में शत्रु पीठ दिखाकर भाग खड़े हुए। पीठ देना=(क) चारपाई या बिस्तर पर पीठ रखना। लेट कर आराम करना। जैसे—लडके की बीमारी के कारण इन दिनों पीठ देना मुश्किल हो गया है। (ख) दे० नीचे ‘पीठ फेरना’। (किसी की ओर) पीठ देना=किसी की ओर पीठ करके बैठना। पीठ पर खाना=भागते हुए मार खाना। भागने की दशा में पिटना। (कायरता का सूचक) जैसे—पीठ पर खाना मरदों का काम नहीं है। पीठ पर हाथ फेरना=दे० ऊपर ‘पीठ ठोंकना’। (किसी का किसी की) पीठ पर होना=जन्मक्रम में अपने किसी भाई या बहन के पीछे होना। अपने सहोदरों में से किसी के ठीक पीछे जन्म ग्रहण करना। (किसी का) पीठ पर होना=सहायक होना। सहायता के लिए तैयार होना। मदद या हिमायत पर होना। जैसे—आज मेरी पीठ पर कोई नहीं हैं, इसी लिए न तुम इतना रोब जमाते हो। पीठ फेरना=(क) कहीं से प्रस्थान करना। बिदा होना। (ख) ममता, स्नेह आदि का ध्यान छोड़कर अलग या दूर होना। (ग) अरुचि, उदाहरण-सीनता आदि प्रकट करते हुए विमुख या विरक्त होना। अलग, किनारे या दूर होना। (घ) सामने से भाग या हट जाना। पीठ मींजना=दे० ऊपर पीठ ठोंकना। (चारपाई से) पीठ लग जाना=बीमारी के कारण उठने-बैठने में असमर्थ हो जाना। जैसे—अब तो चारपाई से पीठ लग गई हैं, वे उठ-बैठ भी नहीं सकते। (किसी व्यक्ति की) पीठ लगना=कुश्ती में हारकर चित्त होना। पटका जाना। पछाड़ा जाना। (किसी पशु की) पीठ लगना=काठी, चारजामे, जीन आदि की रगड़ के कारण पीठ पर घाव होना। जैसे—जिस घोड़े की पीठ लगी हो, उस पर सवारी नहीं करनी चाहिए। (चारपाई से) पीठ लगना=आराम करने के लिए लेटने की स्थिति में होना। (किसी व्यक्ति की) पीठ लगाना=कुश्ती में गिरा, पछाड़ या पटक पर चित्त करना है। २. पहनने के कपड़ों का वह भाग जो पीठ की ओर रहता या पीठ पर पड़ता है। ३. आसन आदि में वह भाग जो पीठ के सहारे के लिए बना रहता है। जैसे—कुरसी की पीठ खराब हो गई है, उसे बदलवा दो। ४. किसी वस्तु की रचना में, उसके अगले, ऊपरी या सामने वाले भाग से भिन्न और पीछेवाला भाग। जैसे—(क) पत्र की पीठ पर पता भी लिख दो। (ख) पदक की पीठ पर उसके दाता का नाम भी खुदा हुआ था। ५. पुस्तक का वह भाग जिसमें अन्दर के पृष्ठों की सिलाई रहती हैं, और जो उसे अलमारी में खड़ी करके रखने पर सामने की ओर रहता है। पुट्ठा। जैसे—पुस्तक की पीठ पर सुनहले अक्षरों में उनका नाम छपा था

  • [Source: Pustak.org]

HinKhoj Hindi English Dictionary: Pith ( Pith )


Meaning of Pith (Pith) in English, What is the meaning of Pith in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Pith . Pith meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Pith (Pith) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags for the word Pith: English meaning of Pith , Pith meaning in english, spoken pronunciation of Pith, define Pith, examples for Pith

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala

                                         

Advertisements