English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं० प्र√मा+ल्युट्—अन] १, लंबाई, चौ़ड़ाई आदि नापने या भार आदि तौलने का मान। नाप या तौल। जैसे—गज, बटखरे आदि। २. नाप, तौल आदि की नियत इकाई या इयत्ता। जैसे—इस धोती का प्रमाण दस हाथ है; अर्थात् यह इससे न कम होती है और न अधिक। ३. लंबाई-चौड़ाई। विस्तार। ४. सीमा। हद। ५. ऐसा कथन, तथ्य या बात जिससे किसी अन्य कथन, तथ्य या बात के सत्यपूर्ण होने की प्रतीति होती है। सबूत। (प्रूफ) जैसे—धुआँ इस बात का प्रमाण है कि कहीं आग जल रही है। ६. वह चीज या बात जिससे विवादास्पद दूसरी बात के किसी एक पक्ष या मत का ठीक होने का निश्चय होता हो। पद—प्रमाणपत्र। (देखें)। ७. वह चीज या बात जो किसी कथन को ठीक सिद्ध करने के लिए औरों के सामने रखी जाती हो। साथी (एविडेन्स) ८. ऐसा कथन, तथ्य या बात जिसे सब लोग ठीक, प्रामाणिक या यथार्थ मानते हों। ९. किसी चीज या बात के ठीक या यथार्थ होने की अवस्था या भाव। सचाई। सत्यता। उदा०—कान्ह जू कैसे दया के निधान हौ, जानौ न काहू के प्रेम प्रमानहिं।—दास। १॰. किसी की सत्यता आदि पर किया जानेवाला विश्वास। प्रतीति। ११. ऐसी चीज या बात जो बिलकुल ठीक होने के कारण सबके लिए आदरणीय या मान्य हो। उदा०—अति ब्रह्मशास्त्र प्रमाण मानि सो वश्य मो मन यु्द्ध कै।—केशव। १२. साहित्य में एक प्रकार का अलंकार जिसमें किसी बात का कोई प्रमाण मिलने घर उस बात के प्रत्यक्ष या सिद्ध होने का उल्लेख होता है। विशेष—न्यायशास्त्र में प्रमाण के जो आठ भेद कहे गये हैं, उन्हीं के अनुसार इस अलंकार के भी आठ भेद माने गये हैं। १३. किसी बात का ठीक, पूरा और सच्चा ज्ञान। १४. चित्रकला में, अंकित पदार्थों, व्यक्तियों आदि के सब अंगों का पारस्परिक ठीक अनुपात। (प्रोपोर्शन) १५. शास्त्र, जो प्रमाण के रूप में माने जाते हैं। १६. मूल-धन। पूँजी। १७. एकता। १८. कारण। सबब। १९. गणित में त्रैराशिक की पहली राशि या संख्या। २0. विष्णु का एक रूप। २१. शिव। वि० १. जो ठीक या सत्य सिद्ध हो चुका हो अथवा माना जाता हो। २. जो सबके लिए मान्य हो। ३. जो यह जानता हो कि क्या ठीक है, और क्या ठीक नहीं है। अव्य० १. अवधि या सीमा सूचक शब्द। पर्यन्त। तक। उदा०—सत जोजन प्रमान लै धावै।—तुलसी। २. किसी के तुल्य, सदृश या समान।
Meaning of Praman (Praman) in English, What is the meaning of Praman in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Praman . Praman meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Praman (Praman) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Praman: English meaning of Praman , Praman meaning in english, spoken pronunciation of Praman, define Praman, examples for Praman