English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
वि० [सं० प्रति+कन्, नि० दीर्घ] १. जो किसी ओर अग्रसर या प्रवृत्त किया गया हो। किसी तरफ बढ़ाया हुआ। २. उलटा या विपरीत रूप में लाया हुआ। ३. जो अनुकूल न हो। प्रतिकूल। विरुद्ध। ४. जो उलटे क्रम से चल रहा हो। प्रतिलोम। विलोम। पुं० १. अंग। अवयव। २. अंश। भाग। ३. मुख। मुँह। ४. आगे या सामने का भाग। सामना। ५. आकृति। रूप। सूरत। ६. किसी वस्तु के अनुरूप बनाई हुई वैसी ही दूसरी वस्तु। प्रतिरूप। प्रतिमा। मूर्ति ८. वह गोचर या वस्तु के ठीक या बहुत-कुछ अनुरूप होने के कारण उसके गुण-रूप का परिचय कराने के लिए उसका प्रतिनिधित्व करती हो। (सिम्बल) जैसे—देव मूर्ति ईश्वर का प्रतीक है। ९. साहित्य में वह बात या वस्तु जो अपने आकस्मिक सादृश्य, अभिसमय अथवा तर्क-संगत संबंध के आधार पर किसी दूसरी बात या वस्तु या स्थान ग्रहण करती हो। (सिम्बल) १॰. कविता या उसके किसी चरण अथवा किसी वाक्य का वह पहला शब्द जिसका उपयोग किसी को उस कविता, चरण या वाक्य का स्मरण कराने के लिए किया जाता है। ११. वसु के पुत्र और ओघवान् के पिता का नाम। १२. मरु के पुत्र का नाम। १३. परवल।
Meaning of Pratik (Pratik) in English, What is the meaning of Pratik in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Pratik . Pratik meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Pratik (Pratik) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Pratik: English meaning of Pratik , Pratik meaning in english, spoken pronunciation of Pratik, define Pratik, examples for Pratik