English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स्त्री० [सं०√री (गति)+क्तिन्, वा० क्तिच्] १. गति में आना, चलना या बहना। २. पानी का झरना या नदी। ३. सीमा सूचित करनेवाली रेखा। ४. मार्ग। रास्ता। ५. काम करने का विशिष्ट ढंग या प्रकार। ६. पहले से चली आयी हुई प्रणाली या प्रथा। रस्मरवाज। ७. कायदा। नियम। ८. संस्कृत साहित्य में, विशिष्ट प्रकार का ऐसी पद—रचना या लेख-शैली जो ओज, प्रसाद, माधुर्य आदि गुण उत्पन्न करती हो या कृति में जान लाती हो। विशेष—हमारे यहाँ भिन्न-भिन्न देशों के संस्कृत कवि तथा साहित्यकार अपनी-अपनी रचनाओं में कुछ अलग और विशिष्ट प्रकार या शैली में ओज, प्रसाद आदि गुण लाते थे, इसी से उन देशों की शैलियों के आधार पर ये चार रीतियाँ मुख्य मानी गई थीं-वैदर्भी, गौड़ी, पांचाली या पंचालिका और लाटी। परवर्ती साहित्यकारों ने मागधी और मैथिली नाम की रीतियाँ भी मानी थी। ९. मध्ययुगीन हिन्दी साहित्य में, काव्य-रचना की वह प्रणाली या शैली जो आचार्यों द्वारा निरूपित शास्त्रीय नियमों, लक्षणों, सिद्धान्तों आदि पर आश्रित होती थी और जिसमें अलंकार, ध्वनि, पिंगल, रस आदि बातों का पूरा ध्यान रखा जाता था। इधर कुछ दिनों से इस प्रकार की काव्य-रचना क्रमशः बहुत घटती जा रही हैं, और इसका प्रचलन उठता जा रहा है। १॰. लोहे की मैल। मंडूर। ११. जले हुए सोने की मैल। १२. पीतल। १३. सीसा। १४. प्रवृत्ति। स्वभाव। १५. प्रशंसा। स्तुति
Meaning of Riti (Riti) in English, What is the meaning of Riti in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Riti . Riti meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Riti (Riti) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Riti: English meaning of Riti , Riti meaning in english, spoken pronunciation of Riti, define Riti, examples for Riti