English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं०√रूप् (बनाना, देखना आदि)+अच्] १. किसी पदार्थ का वह ब्राह्य गुण या विशेषता (आयतन वर्ण आदि से भिन्न) जिससे उसकी बनावट का पता चलता है। पिंड, शरीर आदि की बनावट का प्रकार और स्थिति सूचित करनेवाला तत्त्व। आकृति। शकल। सूरत। पद—रूप रेखा (देखें)। २. देह। शरीर। किसी विशिष्ट प्रकार की आकृति, वेश-भूषा आदि से युक्त शरीर। जैसे—बहुरूपिया नित्य नित्य नए नए रूप धारण करता है। मुहावरा—रूप भरना= (क) भेस बनाना। वेश धारण करना। (ख) किसी तरह का तमाशा, मजाक या स्वांग खड़ा करना। ३. किसी तत्त्व, बात या वस्तु की वह स्थिति जिसके फलस्वरूप वह किसी पृथक् तथा स्वतंत्र गुण या विशेषता से युक्त होकर कुछ अलग या नए प्रकार का काम करता या परिणाम दिखलाता है। प्रकार। भेद। जैसे—(क) प्राचीन भारत में शासन के कई रूप प्रचलित थे। (ख) उपसर्ग, प्रत्यय आदि लगाकर किसी शब्द के अनेक रूप बनाये जा सकते हैं। (ग) इस योजना को अब एक नया रूप देने का प्रयत्न किया जा रहा है। ४. कोई कार्य करने की नियत और व्यवस्थित पद्धति या प्रणाली। जैसे—(क) उनके कुल में विवाह सदा इसी रूप में होता चला आया है। (ख) यह मंत्र सदा इसी रूप में लिखा जाना चाहिए। ५. दृश्य पदार्थ या वस्तु। जैसे—प्रकृति कहीं पर्वत के रूप में और कहीं समुद्र के रूप में व्यक्त होती है। ६. खूबसूरती। सुंदरता। (किसी का) रूप हरना=अपनी बढ़ी हुई सुन्दरता के फल-स्वरूप ऐसी स्थिति उत्पन्न करना कि सामनेवाली चीज या व्यक्ति कुछ भी सुन्दर न जान पड़े। ७. प्रकृति स्वभाव। ८. प्रकार। भेद। ९. नमूना। प्रतिमान। १॰. बराबरी। समता। समानता। ११. गणित में एक की सूचक संज्ञा। १२. नाटक। ‘रूपक’। वि० खूबसूरत। रूपवान्। सुन्दर। अव्य०किसी के रूप के तुल्य या सदृश्य बराबर या समान। उदाहरण—बोलहु सुआ पियारे नाहाँ। मोरे रूप कोऊ जग माहाँ।—जायसी। पुं० =रूपा (चाँदी)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है
Meaning of Rup (Rup) in English, What is the meaning of Rup in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Rup . Rup meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Rup (Rup) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Rup: English meaning of Rup , Rup meaning in english, spoken pronunciation of Rup, define Rup, examples for Rup