English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं० सह या सहित] १. वह अवस्था जिसमें (क) दो या अधिक वस्तुएँ एक दूसरे के निकट स्थित हों। जैसे—दोनों मकान साथ ही हैं। और (ख) दो या अधिक जीवन निकट संपर्क में रहते हों। जैसे—छात्रावास में हम दोनों का कुछ दिनों तक साथ रहा है। विशेष—संग और साथ में मुख्य अंतर यह है कि संग तो अधिक गहरा या घनिष्ठ और प्रायः अल्पकालिक होता है। पद—साथ का (या को)=पूरी, रोटी आदि के साथ खाई जानेवाली तरकारी, भाजी या सालन। साथ का खेला=बचपन का ऐसा साथी जिससे मिलकर खेलते रहे हों। मुहा०—(किसी का) साथ देना= किसी काम में संग रहना। सहानुभूति रखते हुए सहायता देना। जैसे—इस काम में हम तुम्हारा साथ देंगे। (किसी को अपने) साथ लेना=अपने संग रखना या ले चलना। जैसे—जब तुम चलने लगना, तो हमें भी साथ ले लेना। (किसी के) साथ सोना=मैथुन या संभोग करना। २. वह जो संग रहता हो। बराबर पास रहनेवाला। साथी। संगी। ३. आपस में होनेवाली घनिष्ठता या मेल-जोल। जैसे—आज-कल उन दोनों का बहुत साथ है। ४. मिलकर उड़नेवाले कबूतरों का झुंड या टुकड़ी। (लखनऊ) अव्य० १. एक संबंध सूचक अव्यय जो प्रायः सहचार या संग रहने का भाव या स्थिति सूचित करता है। सहित। से। जैसे—तुम भी उनके साथ रहना। पद—साथ ही=सिवा। अतिरिक्त। जैसे—साथ ही यह भी तो एक बात है कि आप वहाँ नहीं जा सकेंगे। साथ ही साथ=एक साथ। एक सिलसिले में। जैसे—साथ ही साथ दोहराते भी चलो। एक साथ=एक सिलसिले में। जैसे—(क) एक साथ दोनों काम हों जायँगे। (ख) जब एक साथ इतने आदमी पहुँचेंगे तो वे घबरा जायेंगे। के साथ= (क) साथ रहते हुए। पूर्वक। जैसे—आराम के साथ काम करना चाहिए। (ख) प्रति। से। जैसे—छोटों के साथ हँसी-मजाक करना ठीक नहीं। २. द्वारा। उदा०—नखन साथ तब उदर बिदार्यो।—सूर।
Meaning of Sath (Sath) in English, What is the meaning of Sath in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Sath . Sath meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Sath (Sath) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Sath: English meaning of Sath , Sath meaning in english, spoken pronunciation of Sath, define Sath, examples for Sath