English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
वि० [सं०] १. (कार्य) जिसका साधन हो सके। जो सिद्ध या पूरा किया जा सके। जैसे—यह कार्य सबके लिए साध्य नहीं है। २. आसान। सहज। सुगम। ३. तर्क या न्याय में, (पक्ष या विषय) जो प्रमाणित किया जाने को हो। ४. वैद्यक में, (रोग) जो चिकित्सा के द्वारा दूर किया जा सकता हो। ५. (काम या बात) जिसका प्रतिकार हो सकता हो अथवा किया जा सकता हो। ६. (विषय) जो प्रयत्न करने पर जाना जा सकता हो। पुं० १. कोई काम पूरा कर सकने की योग्यता या शक्ति। सामर्थ्य। जैसे—यह काम हमारे साध्य के बाहर है। २. न्याय में, वह पदार्थ जिसका अनुमान किया जाय। जैसे—पर्वत से धुँआ निकलकता है अतः वहाँ अग्नि है। यहाँ अग्नि साध्य है, जिसका अनुमान किया गया है। ३. इक्कीसवाँ योग। (ज्यो०) ४. गुरु से लिये जानेवाले चार प्रकार के मंत्रों में से एक प्रकार का मंत्र। (तंत्र) ५. एक प्रकार के गण देवता जिनकी संख्या १२ है। ६. देवता।
Meaning of Sadhy (Sadhy) in English, What is the meaning of Sadhy in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Sadhy . Sadhy meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Sadhy (Sadhy) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Sadhy: English meaning of Sadhy , Sadhy meaning in english, spoken pronunciation of Sadhy, define Sadhy, examples for Sadhy