English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स्त्री० [सं०√श्रि+क्विप्] १. विष्णु की पत्नी, लक्ष्मी। २. सरस्वती। ३. सिद्धि। ४. धन-दौलत। संपत्ति। ५. ऐश्वर्य। वैभव। ६. धर्म, अर्थ और काम तीनों का समूह। त्रिवर्ग। ७. कीर्ति। यश। ८. शोभा। सौन्दर्य। ९. कांति। चमक। १॰. अधिकार। ११. कमल। १२. सफेद चंदन। १३. लौंग। १४. ऋद्धि नामक ओषधि। १५. मस्तक पर ऊर्ध्व पुंड्र के बीच में लगाई जानेवाली लंबी रेखा। १६. स्त्रियों का माथे पर पहनने की बेंदी नामक गहना। १७. धूप-सरल नामक वृक्ष। १८. सामुद्रिक के अनुसार पैर के तलुए में होनेवाली एक प्रकार की शुभ रेखा। १९. बेल का पेड़ और फल। २॰. षाड़व जाति की एक रागिनी जो सूर्यास्त के समय गाई जाती है। वि० १. योग्य। २. शुभ। ३. सुन्दर। ४. श्रेष्ठ। ५. एक प्रकार का आदरसूचक विशेषम जो पुरुषों के नाम से पहले लगाया जाता है। जैसे—श्री नारायण दास। पुं० १. ब्रह्मा। २. विष्णु। ३. कुबेर (डि०)। ४. एक प्रसिद्ध वैष्णव संप्रदाय। ५. एक प्रकार का एकाक्षरी छंद या वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में एक गुरु वर्ण होता है। जैसे—गो। श्री। धी। ही। ६. संगीत में ६ रागों के अन्तर्गत सम्पूर्ण जाति का एक राग जो शरद् ऋतु में गाया जाता है। कहते है कि यह राग गाने से सूखा वृक्ष भी हरा हो जाता है। ७. बैल
Meaning of Shri (Shri) in English, What is the meaning of Shri in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Shri . Shri meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Shri (Shri) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Shri: English meaning of Shri , Shri meaning in english, spoken pronunciation of Shri, define Shri, examples for Shri