HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

Pronunciation

अंगधारी MEANING IN ENGLISH

LIVING BEING ( Noun )
English Usage : The snake is a living being animal.
हिन्दी उदाहरण: सर्प एक अंगधारी जंतु है !

Definition of अंगधारी

  • पुं० [सं० प्र√अन्+घञ्] १. श्वास। साँस। २. वह वायु या हवा जो साँस के साथ अन्दर जाती है और बाहर निकलती है। ३. वह हवा जो जीव-जंतुओं, पेड-पौधों आदि में रहकर उन्हें जीवित रखती और उन्हें अपने सब व्यापार चलाने में समर्थ करती है। जीवनी-शक्ति। जान। (लाइफ़) विशेष—हमारे यहाँ शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों में रहनेवाले ये पाँच प्रकार के प्राण माने गये हैं—प्राण, अपान, ,मान, उदान और व्यान। इसी आधार पर ‘प्राण’ का प्रयोग प्रायः बहुवचन में होता है। इसके सिवा शरीर की कुछ विशिष्ट क्रियाएँ करानेवाले और भी पाँच प्राण कहे गये हैं जो वायु रूप में हैं और जिन्हें नाग, कूर्म, कृकिल, देवदत्त तथा धनंजय कहते हैं। छांदोग्य ब्राह्मण में जीवनी शक्ति, वाक्, चक्षु, श्रोत्र और मन को ‘प्राण’ कहा गया है। कुछ ग्रंथों में मूलाधार में रहनेवाली वायु को ही मुख्य रूप से ‘प्राण’ कहा गया है। जैन शास्त्रों में पाँचों इंद्रियाँ, त्रिविध बलों (मनोबल, वाक्बल और काय-बल) तथा उच्छ्वास और आयु के समूह को प्राण कहा गया है। कुछ अवसरों पर और विशेषतः कुछ मुहावरों में यह शारीरिक बल या शक्ति का भी वाचक होता है। मुह०—प्राण उड़ जाना=दुःख, भय आदि के कारण होश-हवास जाता रहना। बहुत घबराहट या विकलता होना। (किसी के) प्राण खाना=बहुत तंग या परेशान करना। प्राण गले (या मुँह) तक आना=रोग, संकट आदि के कारण मृत्यु के समीप तक पहुँचना। मरणासन्न होना। प्राण घूटना=मृत्यु होना। मरना। प्राण छोड़ना, तजना या त्यागना=यह शरीर छोड़कर परलोक जाना। मरना। प्राण जाना या निकालना=मृत्यु होना। (किसी में) प्राण डालना=(क) किसी में जीवन का संचार करना। (ख) किसी मरते हुए को जीवन प्रदान करना। (अपने) प्राण देना=मर जाना। मरना। (किसी के लिए) प्राण देना=किसी के किसी काम से बहुत दुःखी या रुष्ट होकर मरना। (किसी पर) प्राण देना=किसी से इतना अधिक प्रेम करना कि उसके बिना रहा न जा सके। प्राणों के समान प्रिय समझना। (किसी काम या बात से) प्राण निकलने लगना=कोई काम या बात करते हुए इतनी आशंका या भय होना कि मानों प्राण निकल जायँगे। भय, शंका आदि के कारण अथवा और किसी प्रकार अपने आप को बचाने के लिए बिल्कुल अलग या बहुत दूर रहना। प्राण (या प्राणों) पर खेलना=ऐसा काम करना जिसमें जान जाने का भय हो। प्राणों को संकट में डालना। प्राण या (प्राणों) पर बीतन=(क) जीवन संकट में पड़ना। जान जोखिम होना। (ख) मृत्यु होना। मर जाना। (किसी के) प्राण बचाना=जीवन की रक्षा करना। जान बचाना। (अपने) प्राण बचाना=(क) किसी प्रकार अपने जीवन की रक्षा करना। (ख) कोई काम करने से बचना या भागना। जान या पीछा छुड़ाना। प्राण मुट्ठी या हथेली में लिये फिरना=जीवन को कुछ न समझना। प्राण देने पर हर समय तैयार रहना। किसी के प्राण रखना=जान बचाना। जीवन की रक्षा करना। (किसी के) प्राण लेना या हरना=जीवन का अन्त कर देना। मार डालना। प्राण हारना=(क) मरजाना। (ख) साहस या हिम्मत छोड़ देना। हतोत्साह होना। प्राणों पर आ पड़ना या आ बनना=जीवन संकट में पड़ना। जान जोखिम में होना। प्राणों में प्राण आना=घबराहट या भय कम होना। चित्त कुछ ठिकाने या शांत होना। ३. वह जो प्राणों के समान परम प्रिय हो। ४. ब्रह्म। ५. ब्रह्मा। ६. विष्णु। ७. अग्नि। आग। ८. वैवस्वत मंवतर के सप्तर्षियों में से एक। ९. धाता के एक पुत्र का नाम। १॰. एक साम का नाम। ११. यवर्ण। यकार। १२. वाराहमिहिर आर्यभट्ट के अनुसार उतना काल जितनें में दस दीर्घ मात्राओं का उच्चारण होता है। यह विनाडिका का छठा भाग है। १३. पुराणानुसार एक कल्प जो ब्रह्मा के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को होता है।

  • [Source: Pustak.org]

HinKhoj Hindi English Dictionary: अंगधारी ( Anagadhari )


Meaning of अंगधारी (Anagadhari) in English, What is the meaning of Anagadhari in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of अंगधारी . Anagadhari meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. अंगधारी (Anagadhari) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags for the word अंगधारी: English meaning of अंगधारी , अंगधारी meaning in english, spoken pronunciation of अंगधारी, define अंगधारी, examples for अंगधारी

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala

                                         

Advertisements