English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स्त्री० [अ०] बुद्धि। समझ। मुहावरा—अक्ल के घोड़े दौड़ाना=अनेक प्रकार की बौद्धिक कल्पनाएँ करना। (व्यंग्य) अक्ल के पीछे लट्ठ लिये फिरना=हर समय मूर्खता के कार्य करते रहना। अक्ल गुम हो जाना=बुद्धि का सहसा अभाव हो जाना। अक्ल चकराना=इतना चकित होना कि बुद्धि कुछ काम न करे। अक्ल चरने जाना=बुद्धि या समझदारी का अभाव होना। अक्ल ठिकाने होना=हानि आदि होने पर मूर्खता दूर होना। अक्ल दौड़ाना या लड़ाना=सोचने-समझने का प्रयत्न करना। अक्ल पर पत्थर पड़ना=सहसा ऐसी स्थिति होना कि बुद्धि कुछ भी काम न करे। अक्ल मारी जाना=बुद्धि नष्ट होना। हतबुद्धि होना। अक्ल सठियाना=बुद्धि भ्रष्ट होना। पद—अक्ल का दुश्मन=मूर्ख। बेवकूफ। अक्ल का पुतला=बहुत बुद्धिमान। अक्ल का पूरा=मूर्ख, जड़। (व्यंग्य) अक्ल का मारा=मूर्ख
Meaning of अक्ल (Akl) in English, What is the meaning of Akl in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of अक्ल . Akl meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. अक्ल (Akl) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word अक्ल: English meaning of अक्ल , अक्ल meaning in english, spoken pronunciation of अक्ल, define अक्ल, examples for अक्ल