English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
वि० [सं० प्रा० पा० उच्च, गु० ऊँचो, पं० उच्चा, मरा० उचा, सि० ऊचो, सिह० उसू] [भाव० ऊँचाई, स्त्री० ऊँची] १. किसी आधार या तल के विचार से, जो ऊपर की ओर दूर तक चला गया हो। ऊर्ध्व दिशा में गया हुआ। यथेष्ट ऊपर उठा हुआ। नीचा का विपर्याय। जैसे—ऊँची दीवार, ऊँचा पेड़, ऊँचा मकान। २. तल या भूमि से बहुत कुछ ऊपर या ऊपरी भाग में स्थित। जैसे—(क) यह चित्र बहुत ऊँचा टँगा है। (ख) इस वृक्ष की शाखाएँ इतनी ऊँची है कि उन तक हाथ नहीं पहुँचता। ३. आस-पास के तल से ऊपर उठा हुआ। जैसे—ऊँची जमीन, ऊँचा टीला। ४. मान या माप के विचार से, कुछ नियत या विशिष्ट विस्तार का। लंबा। जैसे—चार हाथ ऊँचा पौधा, दस हाथ ऊँचा बाँस। ५. किसी नियत या निश्चित बिन्दु से ऊपर उठा हुआ। जैसे—गोली (या तीर) का निशाना कुछ ऊँचा लगा था, जिससे शेर (या हिरन) बचकर भाग गया। ६. किसी विशिष्ट मात्रा या मान से अथवा किसी मानक स्तर से आगे बढ़ा हुआ। जैसे—(क) उनका खर्च बहुत ऊँचा है। (ख) अब तो सारी चीजों का भाव ऊँचा होता जाता है। ७. अधिकार, पद, मर्यादा आदि के विचार से, औरों से आगे बढ़ा हुआ या ऊपर माना जानेवाला। जैसे—ऊँची अदालत, ऊँची जाति, ऊँचा पद। ८. गंभीरता, नैतिकता, मनन-शीलता आदि के विचार से, औरों से आगे बढ़ा हुआ। उत्तम। श्रेष्ठ। जैसे—ऊँचा आदर्श, ऊँचे विचार। ९. उदारता, परोपकारिता, सहृदयता आदि से युक्त और श्रेष्ठ पक्ष में रहनेवाला। जैसे—ऊँचे आदमियों का हाथ भी सदा ऊँचा (अर्थात् दान-शीलता में प्रवृत्त) रहता है। १॰० (ध्वनि या शब्द) जो साधारण से अधिक ऊपर उठा हुआ या तेज हो। जोर का। तीव्र। जैसे—ऊँची आवाज, ऊँचा स्वर। मुहावरा—ऊंचा सुनना कुछ बहरे होने के कारण ऐसा ही शब्द सुन सकना जो ऊँचा, जोर या का तीव्र हो। जैसे—आज-कल वह कुछ ऊँचा सुनने लगा है। पद—ऊँचा नीचा, ऊँचे-नीचे। (दे०
Meaning of अखंडित (Akhanadit) in English, What is the meaning of Akhanadit in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of अखंडित . Akhanadit meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. अखंडित (Akhanadit) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word अखंडित: English meaning of अखंडित , अखंडित meaning in english, spoken pronunciation of अखंडित, define अखंडित, examples for अखंडित