English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स्त्री० [हिं० कड़ा (आभूषण)] १. जंजीर, लड़ी आदि के उन गोल छल्लों में से हर एक जिनके आपस में एक दूसरे में गुथे, जड़े या पिरोये रहने से वह जंजीर या लड़ी बनती है। २. उक्त छल्लों के आपस में गुथे, जड़े या पिरोये जाने से बना हुआ रूप। जंजीर। श्रृंखला। ३. धातु का कोई छोटा वलय, जिसमें चीजें टाँगी, फँसाई या लटकाई जाती हैं। ४. घोड़े की लगाम जिसमें आगे की ओर गोल कड़ी या छल्ला लगा रहता है। उदाहरण—हरि घोड़ा, ब्रह्मा कड़ी बासुकि पीठि पलान।—कबीर। ५. लाक्षणिक अर्थ में, लगातार या क्रम से चलती रहने वाली घटनाओं,बातों आदि में से हर एक। जैसे—(क) बीच में मत बोलिए नहीं तो बातों की कड़ी टूट जायगी। (ख) यह भी इस घटना क्रम की एक कड़ी है। ६. गीत आदि का कोई एक चरण। स्त्री० [सं० कांड, हिं० कांड़ी] १. छतों आदि की पाटन में लगनेवाली छोटी धरन। मुहावरा—कड़ी बोलना=धरन का अकारण आप-से-आप चट-चट शब्द करना। (गृहस्थ के लिए अशुभ या शकुन) २. बकरी, भेंड़ आदि की छाती की हड्डी। स्त्री० [हिं० कड़ा=कठिन] कष्ट। संकट। जैसे—कड़ी उठाना, कड़ी झेलना, कड़ी सहना
Meaning of कड़ी (Kadai) in English, What is the meaning of Kadai in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of कड़ी . Kadai meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. कड़ी (Kadai) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word कड़ी: English meaning of कड़ी , कड़ी meaning in english, spoken pronunciation of कड़ी, define कड़ी, examples for कड़ी