English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
सं० [सं० कल्पन] १. केवल अनुमान के आधार पर और अपने मन में किसी बात का स्वरुप बनाना या स्थिर करना। कल्पना करना उदा०—कोटि प्रकार कलपि कुटिलाई।—तुलसी। २. किसी का ध्यान करना। उदा०—ब्रह्मादिक सनकादि महामुनि कलपत दीड़ कर जोरि। सूर। ३. रचना करना। गढ़ना। बनाना। ४. कतर या काटकर अलग करना। उदा०—कलपि माथ जेहि दीन्ह सरीरु।—जायसी। ५. पेड़-पौधों की कलम काटकर उसे नई जगह लगाना। उदा०—सोरह सिंगार कै नवेलिन सहेलिन हूँ कीन्ही केलि मन्दिर में कलपति केरे हैं।—पद्याकर। अ० बहुत अधिक कष्ट या दुःख में पड़ने पर रह-रह कर संतप्त होना और अपने मनस्ताप की चर्चा करते हुए बिलखना। बराबर मन तड़पते रहने पर विलाप करना। जैसे—किसी के अत्याचार से पीड़ित होकर अथवा किसी के वियोग या शोक में कलपना। उदा०—नेकु तिहारे निहारे बिना कलपै जिय पल धीरज लेखौ।—पद्याकर। पद—रोना-कलपना (देखें ‘रोना’ के अन्तर्गत)। स्त्री० बहुत दुःखी होने पर उक्त प्रकार से कलपने, तड़पने या विकल होने की किया या भाव। मुहा०—(किसी की) कलपना लेना=ऐसा अनुचित काम करना जिससे कोई कलपे तथा कलप कर कोसे। किसी को कलपा कर उसका अभिशाप लेना।
Meaning of कलपना (Kalapana) in English, What is the meaning of Kalapana in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of कलपना . Kalapana meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. कलपना (Kalapana) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word कलपना: English meaning of कलपना , कलपना meaning in english, spoken pronunciation of कलपना, define कलपना, examples for कलपना