English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स्त्री० [हिं० बनाना+आवट (प्रत्यय)] [वि० बनावटी] १. किसी चीज के बनने या बनाये जाने का ढंग या प्रकार। रचने या रचे जाने की शैली। रूप-विधान। २. किसी वस्तु का वह रूप जो उसे बनाने या बनाये जाने पर प्राप्त होता है। रूप-रचना। गढ़न। जैसे—इन दोनों कमीजों की बनावट में बहुत थोड़ा अन्तर है। ३. किसी चीज को विशिष्ट और सुन्दर रूप में लाने की क्रिया या भाव। रूपाधान। (फार्मेशन)। ४. केवल दूसरों को दिखाने के लिए बनाया जानेवाला ऐसा आचरण, रूप या व्यवहार जिसमें तथ्य, दृढ़ता, वास्तविकता, सत्यता आदि का बहुत कुछ या सर्वथा अभाव हो। केवल दिखावटी आकार-प्रकार आचार-व्यवहार या रूप-रंग। ऊपरी दिखाबा। आडंम्बर। कृत्रिमता। जैसे—(क) यह उनकी वास्तविक सहानुभूति नहीं है, कोरी बनावट है। (ख) उसकी बनावट मे मत आना वह बहुत बड़ा धूर्त है। ५. वह दम्भपूर्ण मानसिक स्थिति जिसमें मनुष्य अपने आपको यथार्थ अथवा वास्तविकता से अधिक योग्य, सदाचारी आदि सिद्ध करने का प्रयत्न करता है। पाखंडपूर्ण, मिथ्या, आचरण और व्यवहार। (एफेकेटशन) जैसे—यों साधारणतः वे अच्छे विद्वान है पर उनमें बनावट इतनी अधिक है कि लोग उनकी बातों से घबराते हैं। ६. दे० ‘रचना’
Meaning of किलो (Kilo) in English, What is the meaning of Kilo in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of किलो . Kilo meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. किलो (Kilo) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word किलो: English meaning of किलो , किलो meaning in english, spoken pronunciation of किलो, define किलो, examples for किलो