English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं०] १. खेत जोतने का हल। २. बलराम का एक नाम। ३. एक प्रकार का पक्षी। पुं० [अ०] १. वह समय जो अभी चल या बीत रहा हो। वर्तमान काल। पद—हाल का=(क) थोड़ी ही दिन पहले का। (ख) ताजा या नया। जैसे—किसी पत्रिका का हाल का अंक। हाल में=वर्तमान समय से कुछ ही दिन पहले। कुछ ही दिन पूर्व। जैसे—उनके घर हाल में ही लड़का हुआ है। २. वर्तमान से कुछ ही पहले का समय। जैसे—(क) यह तो हाल की बात है। (ख) हाल में वे दिल्ली गये थे। ३. अवस्था। दशा। हालत। जैसे—आज-कल उनका बुरा हाल है। मुहा०—हाल-बेहाल होना=बहुत ही बुरी दशा या स्थिति में होना। ४. ऐसी दशा या स्थिति जिसमें ठीक तरह से काम चल सकता हो। उदा०—साबित है जो दगला तो नहीं है मोजो में कुछ हाल।—सौदा। ५. बहुत ही बुरी और शोचनीय दशा। बहुत खराब हालत। मुहा०—(किसी का) हाल करना=अवस्था बहुत ही दयनीय होना। ६. अवस्था या दशा का वर्णन या विवरण। वृत्तांत। समाचार। जैसे—उनका भी कुछ हाल मिला ? ७. ब्योरा। विवरण। मुहा०—(किसी से) हाल माँगना=अधिकारपूर्वक यह पूछना कि यह बात क्यों या कैसे हुई। कैफियत तलब करना। उदा०—एक कोठु पंच सिकदारा पंचै माँगहिं हाला।—कबीर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) ८. ईश्वर की चर्चा या चिंतन के समय भक्ति के आवेश के कारण होनेवाली तन्मयता, आत्मविस्मृति या विभोरता। (मुसल०) उदा०—खेलत-खेलत हाल करि, जो कुछ होहि सुहोई।—कबीर। मुहा०—हाल आना=आवेश, उद्वेग आदि के कारण अपने आप को भूल जाना। आत्म-विस्मृत या उन्मत्त होना। उदा०—एक दम से देख उसको होली को हाल आया।—नजीर। अव्य० वर्तमान काल में। इस समय। उदा०—स्वर्ग यदि न भी मिलेगा हाल।—मैथिलीशरण। स्त्री० [अ० हालः मंडल] १. काठ के पहिये पर चारों ओर चढ़ाया जानेवाला लोहे का घेरा या गोलाकार बंद २. कोई गोल चक्र या मंडल। स्त्री० [हिं० हालना] १. हिलने की क्रिया या भाव। कंप। २. हिलने के कारण लगनेवाला झटका। जैसे—रेल के सफर में उतनी हाल नहीं लगती। क्रि० प्र०—लगना। पुं० [अ० हॉल] बहुत बड़ाया खूब लंबा-चौड़ कमरा। जैसे—टाउन हॉल
Meaning of कैडिस (Kaidis) in English, What is the meaning of Kaidis in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of कैडिस . Kaidis meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. कैडिस (Kaidis) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word कैडिस: English meaning of कैडिस , कैडिस meaning in english, spoken pronunciation of कैडिस, define कैडिस, examples for कैडिस