English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [ अ०] १. किसी पुरानी अथवा भूली हुई बात की स्मृति। याद। जैसे– न जाने क्यों मुझे आज कई वर्षों बाद अपने मित्र का खयाल आया है। २. मन में उपजने अथवा होनेवाली कोई नई बात। विचार। जैसे– नया खयाल। ३. आदरपूर्ण ध्यान। जैसे– वे उनका बहुत खयाल रखते हैं। ४. मन में होने वाली किसी प्रकार की धारणा या विचार। जैसे– इस बारे में आपका क्या खयाल है। मुहावरा–(किसी को) खयाल में लाना=महत्वपूर्ण समझना। जैसे– आप तो किसी को खयाल में ही नहीं लाते। ५. उदारता या कृपा की दृष्टि। जैसे– इस अनाथ बालक का भी खयाल रखिएगा। ६. किसी राग या रागिनी का वह रूप जो एक विशिष्ट प्राचीन थैली में गाया जाता है। जैसे– केदारे या देश का खयाल। विशेष–(क) यह गायन की गति के विचार से प्रायः दो प्रकार (विलंबित और द्रुत) का होता है। (ख) इस रूप या शैली का प्रचलन ई० १५ वीं शताब्दी के अंत में जौनपुर के सुल्तान हुसैन शर्की ने ध्रुपद के अनुकरण पर और उसके विकसित रूप में किया था। (ग) उसका मुख्य विषय ईश्वर या राग रागिनी के स्वरूप का चिंतन या ध्यान होता है, और इसी लिए इसका नाम ‘खयाल’ पड़ा है। ७. लावनी गाने का एक ढंग या प्रकार। ८. एक प्रकार का लोक नाट्य जो नौटंकी से बहुत कुछ मिलता जुलता होता है। इसमें पात्र प्रायः पद्यबद्ध रचनाओं को गाते हुए वार्तालाप करते हैं
Meaning of खयाल (Khayal) in English, What is the meaning of Khayal in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of खयाल . Khayal meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. खयाल (Khayal) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word खयाल: English meaning of खयाल , खयाल meaning in english, spoken pronunciation of खयाल, define खयाल, examples for खयाल