English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
वि० [√जल् (जमना)+अच्, ड आदेश] १. जिसमें जीवन न हो। निर्जीव। २. जिसमें चेतना शक्ति हो। अचेतन। ३. जिसमें कुछ भी बुद्धि या ज्ञान विशेषतः व्यावहारिक बुद्धि या ज्ञान न हो। ४. वेद पढ़ने में असमर्थ। ५. ठंढ़ा। ६. ठंढ़ आदि से ठिठुरा हुआ। स्त्री० [सं० जटा] १. पेड़-पौधों आदि का नीचेवाला वह मूल भाग जो जमीन के अन्दर रहता है और जो जमीन में से रस खींचकर उन पेड़-पौधों का पोषण और वृद्धि करता है। मूल। मुहावरा–(किसी की) जड़ उखाड़ना, काटना या खोदना=(क) ऐसा काम करना जिससे कोई पिर उमड़ या पनप न सके। (ख) किसी की बहुत बड़ी हानि करना। (किसी की) जड़ जमना=ठीक प्रकार से चल या बढ़ सकने की स्थिति में हो जाना। जड़ जमाना=ऐसा काम या प्रयास करना जिससे कोई स्थान पर टिककर अपने कार्य में सफलतापूर्वक अग्रसर होता जाय। (किसी की) जड़ (में) लगना=किसी की बहुत बड़ी हानि करने में प्रयत्नशील होना। उदाहरण–सउतिनि जर लागल हो रामा।–ग्रा० गीत। जड़ों में तेल या पानी देना=समूल नाश करने का प्रयत्न करना या कुचक्र रचना। २. नींव। आधार-स्थल। जैसे–आपको पहले संस्था की जड़ मजबूत करनी चाहिए। ३. किसी चीज का बिलकुल नीचेवाला भाग। जैसे–नाखून को जड़ से मत काटों। ४. वह भाग या स्थल जिसमें कोई चीज गड़ी या फँसी हुई हो। जैसे–दाँत या बाल को ज़ड़ से निकालो। ५. किसी कार्य या मूल कारण या प्रेरक। जैसे–चलो, इस झगड़े की जड़ ही कट गई
Meaning of जड़ (Jada) in English, What is the meaning of Jada in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of जड़ . Jada meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. जड़ (Jada) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word जड़: English meaning of जड़ , जड़ meaning in english, spoken pronunciation of जड़, define जड़, examples for जड़