English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स्त्री. [हिं० दौड़ना] १. दौड़ने की क्रिया या भाव। मुहा०—दौड़ मारना या लगाना=(क) दौड़ते हुए कहीं जाना। (ख) लंबी यात्रा करना। चलकर बहुत दूर पहुँचना। २. ऐसी क्रीड़ा विशेषतः प्रतियोगिता जिसमें वेगपूर्वक आगे बढ़ा जाय। जैसे—घुड़दौड़। ३. किसी क्षेत्र में बहुत से लोगों का एक दूसरे से आगे बढ़ने के लिए किया जानेवाला प्रयत्न। ४. सिपाहियों का एकाएक किसी को पकड़ने अथवा तलाशी लेने के लिए किसी के घर पर वेगपूर्वक पहुँचना। ५. उक्त उद्देश्य से आने या पहुँचनेवाले सिपाही। ६. वेगपूर्वक किया जानेवाला आक्रमण। चढ़ाई। ७. गति, प्रयत्न का वेग या सीमा। जैसे—मियाँ की दौड़ मसजिद तक। क्रि० प्र०—लगाना। ८. बुद्धि या समझ की गति या सीमा। जैसे—बस यहीं तक तुम्हारी दौड़ है। ९. लंबाई या विस्तार का वह अंश जिस पर कोई चीज चलती या लगती हो या कोई काम होता हो। जैसे—साड़ी में बेल या बूटे की दौड़। १॰. किसी पदार्थ का लंबाई के बल का विस्तार। जैसे—इस दीवार की दौड़ ४॰ गज है। ११. जहाज पर की वह चरखी जिसमें लकड़ी डालकर घुमाने से वह जंजीर खिसकती है जिसमें पतवार बँधा रहता है
Meaning of टकटकीकारी (Takatakikari) in English, What is the meaning of Takatakikari in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of टकटकीकारी . Takatakikari meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. टकटकीकारी (Takatakikari) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word टकटकीकारी: English meaning of टकटकीकारी , टकटकीकारी meaning in english, spoken pronunciation of टकटकीकारी, define टकटकीकारी, examples for टकटकीकारी