English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स० [सं० टंकण=बाँधना] १. सूई, डोरे आदि से सीकर कोई चीज कपड़ों पर लगाना। जैसे–साड़ी पर बेल या सलमासितारे टाँकना; कमीज या कोट में बटन टाँकना। २. दो चीजों को आपस में जोड़ने, मिलाने आदि के लिए किसी प्रकार उनमें टाँका (देखें) लगाना। ३. किसी क्रिया से कोई चीज किसी दूसरी चीज के साथ अटकाना या लगाना। ४. चक्की, सिल आदि को टाँकी से रेहना। ५. आरी, रेती आदि के दाँत, किसी क्रिया से चोखे, तेज या नुकीले करना। ६. स्मरण रखने के लिए अथवा हिसाब ठीक रखने के लिए कोई बात या रकम कहीं लिखना। जैसे–(क) जाकड़ दिया हुआ माल बही पर टाँकना, कापी पर किसी का पता टाँकना। ७.लिखित रूप में कोई च़ीज; या बात किसी के सामने उपस्थित करना। (क्व०) ८. भोजन करना। खाना। जैसे–वह सारी मलाई टाँक गया। ९. किसी प्रकार के लेन-देन में, बीच में से कुछ रकम निकाल या हथिया लेना। (दलाल) जैसे–मकान की बिक्री में सौ रुपये वह भी टाँक गया
Meaning of टाँकना (Tanakana) in English, What is the meaning of Tanakana in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of टाँकना . Tanakana meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. टाँकना (Tanakana) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word टाँकना: English meaning of टाँकना , टाँकना meaning in english, spoken pronunciation of टाँकना, define टाँकना, examples for टाँकना