English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स्त्री० [अ० नज़र] १. दृष्टि। निगाह। मुहा०—नजर आना या पड़ना=दिखाई देना या पड़ना। दृष्टि गोचर होना। (किसी ओर या किसी पर) नजर करना, डालना या फेरना=किसी की ओर आँखें करते हुए देखना। नजर फेंकना=देखने के लिए दूर तक निगाह दौड़ाना या डालना। विशेष—‘नजर’ के शेष मुहा० के लिए दे० ‘आँख’ और ‘निगाह’ के मुहा०। २. अनुग्रह या कृपा से युक्त दृष्टि। मेहरबानी की निगाह। जैसे—इस लड़के पर भी कुछ नजर हो जाती तो अच्छा था। ३. किसी की देख-रेख करने या उसका हाल-चाल लेने के लिए उसकी ओर रखा जानेवाला सतर्कतापूर्ण ध्यान। जैसे—आज-कल उस पर भी पुलिस की नजर है। क्रि० प्र०—रखना। ४. ख्याल। ध्यान। विचार। जैसे—अभी इस बात पर मेरी नजर नहीं गई थी। ५. गुण, दोष भले-बुरे आदि की परख या पहचान। जैसे—इस चीज की नजर तो किसी जौहरी की हो ही सकती है। ६. देखने की वह कल्पित शक्ति जो अच्छे, दृष्ट अथवा सुंदर पदार्थों व्यक्तियों व्यवहारों आदि पर पड़ते ही उन पर अपना दूषित प्रभाव डालकर उन्हें खराब रोगी या विकृत करने में समर्थ मानी जाती है। क्रि० प्र०—लगना।—लगाना। विशेष—कहते हैं कि खाने-पीने की अच्छी चीजों पर यदि ऐसी नजर लग जाय तो या तो वे बिगड़ जाती हैं या खानेवाले को पचती नहीं। सुंदर बालकों को नजर लगने से वे बीमार हो जाते हैं और अच्छे कामों या बातों में नजर लगने पर वे बिगड़ जाती हैं। कहते हैं कि कुछ विशिष्ट व्यक्ति ऐसे होते हैं कि जिनकी नजर या निगाह में ऐसा दूषित प्रभाव डालने की विशेष शक्ति होती है। परंतु कुछ अवसरों पर साधारण व्यक्तियों की नजर में भी ऐसा कुप्रभाव उत्पन्न करने की शक्ति आ जाती या आ सकती है। मुहा०—नजर उतारना या झाड़ना=जादू-मंतर या टोने-टोटके के द्वारा नजर का प्रभाव दूर करना। नजर खाना=नजर के बुरे प्रभाव में पड़कर उसका परिणाम भोगना। नजर जलाना=नजर का बुरा प्रभाव दूर करने के लिए टोटके के रूप में नमक,मिर्च राई आदि चीजें आग में डालना। स्त्री० [अ० नज्र] १. वह चीज जो किसी बड़े को प्रसन्न करने अथवा उसके प्रति आदर-सम्मान का भाव प्रकट करने के लिए उसे उपहार या भेंट के रूप में दी जाय। उपहार। भेंट। २. अधीनता,नम्रता श्रद्धा आदि प्रकट करने के लिए उक्त प्रकार से भेंट आदि देन की क्रिया या भाव। विशेष—पुराने राज-दरबारों में राजाओं आदि को अपनी हथेली पर रुपया, अशरफी तलवार आदि रखकर उनके आगे उपस्थित करने की प्रथा थी, जिसे कभी तो वे ले लेते थे और कभी केवल छूकर छोड़ देते थे। मुहा०—नजर-गुजारना या देना=उक्त प्रकार से हथेली पर कोई चीज रखकर किसी बड़े के सामने उपस्थित करना। पद—नजर-गुजर= नजर या इसी प्रकार की और कोई बात। जिसके संबंध में लोगों का यह विश्वास हो कि इसका बुरा प्रभाव पड़ता है
Meaning of नजर (Najar) in English, What is the meaning of Najar in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of नजर . Najar meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. नजर (Najar) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word नजर: English meaning of नजर , नजर meaning in english, spoken pronunciation of नजर, define नजर, examples for नजर