English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं० पंथ] १. मार्ग। रास्ता। उदा०—पंथ रहने दो अपरिचित।—महादेवी। क्रि० प्र०—गहना।—दिखाना।—पकड़ना।—लगना।—लगाना। मुहा०—(किसी का) पंथ जोहना, निहारना या सेना=रास्ता देखना। प्रतीक्षा करना। २. आचार-व्यवहार या रहन-सहन का ढंग या प्रणाली। मुहा०—पंथ पर या पंथ में पाँव देना=(क) चलने में प्रवृत्त होना। चलना आरंभ करना। (ख) कोई आचार, व्यवहार ग्रहण करना। (किसी के) पंथ लगना=(क) किसी का अनुयायी बनना। (ख) किसी को दंग या परेशान करने के लिए उसके कार्य या मार्ग में बाधक होना। (किसी को) पंथ पर लगाना या लाना=अच्छे और ठीक रास्ते पर लगाना या लाना। ३. कोई ऐसा धार्मिक मत या सम्प्रदाय जिसमें किसी विशिष्ट प्रकार की उपासना या साधना-पद्धति प्रचलित हो। (कल्ट) जैसे—कबीर या नानक पंथ। ४. सिक्खों का एक सम्प्रदाय।
Meaning of पंथ (Panath) in English, What is the meaning of Panath in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of पंथ . Panath meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. पंथ (Panath) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word पंथ: English meaning of पंथ , पंथ meaning in english, spoken pronunciation of पंथ, define पंथ, examples for पंथ