English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं०√वृ (धारण)+अप्] १. वह व्यक्ति जिसका विवाह हो रहा हो या निश्चित हो चुका हो। वर। पद—बर का पानी=विवाह से पहले नहछू के समय का वह पानी जो वर को स्नान कराने पर गिरकर बहता है और जो एक पात्र मे एकत्र करके कन्या के घर स्नान कराने के लिए भेजा जाता है। २. वह आर्शीवाद सूचक वचन जो किसी की अभिलाषा, प्रार्थना मनोकामना आदि पूरी करने के लिए कहा जाता है। वर। क्रि० प्र०—देना।—मांगना।—मिलना। वि० १. अच्छा। बढ़िया। २. उत्तम। श्रेष्ठ। पुं० [सं० वट] वट वृक्ष। बरगद। पुं० [सं० बल] १. शक्ति। उदाहरण—पुं० बर करि कृपा सिंधु उर लाये।—तुलसी। २. रेखा। लकीर। ३. दृढ़ता या प्रतिज्ञापूर्वक कही हुई बात। मुहावरा—बर खाँचना=(क) कोई प्रतिज्ञा करने या बात कहने के समय अपनी दृढ़ता सूचित करने के लिए उँगली से जमीन पर रेखा खींचना। (ख) किसी काम या बात के लिए जिद या हठ करना। पुं० [सं० वर्ग] १. कपड़े या किसी लम्बी चीज की चौड़ाई। अरज। २. व्यापारिक क्षेत्रों में किसी तरह या मेल की चीजों में का कोई अलग या छोटा वर्ग। जैसे—बनारसी कपड़ों के व्यवसाय में लहँगें साड़ी, या साफे का बर। जैसे—बनारसी कपड़ों के व्यवसाय में लहँगे, साड़ी या साफे का बर। अर्थात् वह क्षेत्र जिसमें केवल लहँगे केवल साड़ियाँ अथवा केवल साफे आते हैं। पुं० [देश] एक प्रकार की कीड़ा जिसे खाने से पशु मर जाते हैं। अव्य-बरू (बल्कि या वरन्)। पुं० [फा] वृक्ष का फल। वि० १. फल से युक्त। सफल। जैसे—किसी की मुराद बर आना, अर्थात् मनोकामना सफल होना। २. किसी की तुलना प्रतियोगिता आदि में बढ़कर। श्रेष्ठ। मुहावरा—(किसी से) बर आना या पाना=प्रतियोगिता, बल-परीक्षा आदि में किसी की बराबरी का ठहराना। जैसे—चालाकी में तुम उससे बर नहीं सकते (या नहीं पा सकते)। (किसी से) बर पड़ना=बढ़कर या श्रेष्ठ सिद्ध होना। अव्य० [सं० वर से फा०] १. ऊपर। जैसे—बर-तर-किसी के ऊपर अर्थात् किसी से बढ़कर। २. आगे। जैसे—बर-आमद=बरामदा। ३. अलग। पृथक्। जैसे—बर-तरफ। ४. विपरीत या सामने की दिशा में। जैसे—बर अक्स। पुं०=स्त्री० [सं० वर+अंग] योनि। (डिं०)
Meaning of बर (Bar) in English, What is the meaning of Bar in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of बर . Bar meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. बर (Bar) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word बर: English meaning of बर , बर meaning in english, spoken pronunciation of बर, define बर, examples for बर