English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं० लोह] १. प्रायः काले रंग की एक प्रसिद्ध धातु जिससे अनेक प्रकार के अस्त्र, उपकरण बरतन, यंत्र आदि बनाये जाते हैं। (आयरन)। पद—लोहे की स्याही, लोहे के चने (दे० स्वतंत्र पद)। २. उक्त धातु से बने हुए अस्त्र जो युद्ध में शत्रुओं को काटने-मारने के काम आते हैं। जैसे—कटार, तलवार भाला आदि। मुहावरा—लोहा गहना=किसी से लड़ने के लिए हथियार उठाना। लोहा बजना=तलवारों भालों आदि से युद्ध या लड़ाई होना। मार-काट होना। लोहा बरसना=युद्ध-क्षेत्र में अस्त्रों आदि का बहुत अधिकता से उपयोग होना। घमासान युद्ध होना। (किसी का) लोहा मानना=किसी काम या बात में किसी की योग्यता, शक्ति आदि की श्रेष्ठता अधिक योग्य या शक्तिशाली समझना। (किसी से) लोहा लेना= (क) किसी से डटकर मार-पीट युद्ध या लड़ाई करना। (ख) किसी के सामने उसके बल, योग्यता आदि का मुकाबला करना। टक्कर लेना। भिड़ना। लोहा सहना=लोहा लेना। (राज०)। ३. लोहे का बना हुआ कोई उपकरण। लोहे की चीज या सामान। जैसे—लोहे का रोजगार लोहे की दूकान। ४. लाल रंग का बैल। वि० [स्त्री० लोही] १. लाल। २. बहुत अधिक कठोर या कड़ा
Meaning of बोरान (Boran) in English, What is the meaning of Boran in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of बोरान . Boran meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. बोरान (Boran) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word बोरान: English meaning of बोरान , बोरान meaning in english, spoken pronunciation of बोरान, define बोरान, examples for बोरान