English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
अव्य० [सं० अग्रे, प्रा० पं० अग्गे० गुज० अगवो० सिं० अगिआँ० अगी, बँ० आगे, का० आगे० ओग्] १. जिस ओर मुँह का अगला भाग हो, उस ओर, सामनेवाले भाग की ओर। समक्ष। संमुख। सामने। जैसे—(क) आगे देखकर चला करो। (ख) बड़ों के आगे इस तरह बढ़-बढ़कर बोलना ठीक नहीं। मुहावरा—(किसी चीज या बात का) आगे आना=(क) उपस्थित या घटित होना। जैसे—जो कुछ मैंने कहा था, वहीं सब आगे आया। (ख) किसी बात के परिणाम या फल के रूप में उपस्थित या घटित होनेवाला। बदला मिलना। जैसे—जैसा करोगे वैसा तुम्हारें आगे आयेगा। (किसी के) आगे आना=मुकाबला या सामना करने के लिए आकर उपस्थित होना। जैसे—देखें कौन उसके आगे आता हैं। (किसी को) आगे करना=(क) आगे की ओर चलाना या बढ़ाना। (ख) अगुआ नेता या मुखिया बनाना। जैसे—जब कोई बात होगी तब तुम्हीं को आगे कर देगें। आगे का पैर पीछे पड़ना=घबराहट चिंता भय आदि के कारण आगे बढ़ने का साहस न होना। (किसी के) आगे डालना, देना या रखना=किसी को खिलाने, देने आदि के लिए उसके सामने उपस्थित करना। जैसे—उसने अपना सारा भोजन उस भिखमंगे के आगे डाल (दे या रख) दिया। (किसी के) आगे निकलना=प्रतियोगिता या होड़ में किसी के आगे बढ़ जाना। श्रेष्ठ सिद्ध होना। जैसे—दरजे में तुम्हीं सब के आगे निकलोगे। आगे बढ़कर (किसी को) लेना-कुछ दूर आगे बढ़कर आगंतुक का स्वागत करना। आगे बढ़ना या होना=औरो की तुलना में सबसे पहले किसी काम या बात में सम्मिलित या साहयक होना। जैसे—उस संकट की स्थिति में वही सबसे आगे बढ़ा था। (किसी के) आगे(कुछ) होना-बाल=बच्चा या संतान होना। जैसे—कौन कहे तुम्हारें आगे दो चार बाल-बच्चे हैं। पद—आगे का कपड़ा=(क) आँचल। (ख) घूँघट। (स्त्रियाँ) २. किसी की उपस्थिति में या सामने। जैसे—तुम सब के आगे मेरी निंदा करते फिरते हो। ३. जीवित रहने या वर्त्तमान होने की दशा में। जैसे—तुम्हारे आगे जो कुछ होगा वहां हो जायगा, नहीं तो बाद में कोई कुछ न करेगा। ४. इसके अनंतर उपरांत या बाद। जैसे—अब आगे कै सुनो हवाल। -आल्हा। ५. आनेवाले समय में। भविष्य में। जैसे—आगे जो होगा देखा जायगा। पद—आगे आगे=भविष्य में। जैसे—आगे आगे देखिए होता है क्या। मुहावरा—आगे को-कुछ दिनों बाद। भविष्य में। जैसे—समझ लो आगे को ऐसा न होने पावे। आगे चलकर=भविष्य में। जैसे—कौन जाने आगे चलकर क्या होगा। ६. इससे पहले। जैसे—आगे हमारी बात सुन लो, तब अपनी कहना। ७. कुछ दूर और आगे बढ़ने पर। जैसे—आगे एक तालाब मिलेगा। पद—आगे पीछे (देखें)।
Meaning of भात (Bhat) in English, What is the meaning of Bhat in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of भात . Bhat meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. भात (Bhat) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word भात: English meaning of भात , भात meaning in english, spoken pronunciation of भात, define भात, examples for भात