English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं√मंड्+कलच्] १. चक्र के आकार का घेरा। गोलाई। वृत्त। जैसे—रास मंडल। मुहा०—मंडल बाँधना=गोलाकार घेरा बनाना। जैसे—(क) मंडल बाँधकर नाचना। (ख) बादलों का मंडल बाँधकर बरसना। २. किसी प्रकार की गोलाकार आकृति, रचना या वस्तु। जैसे—भू-मंडल। ३. चंद्रमा, सूर्य आदि के चारों ओर छाया का पड़नेवाला घेरा जो कभी कभी आकाश में बादलों की बहुत हल्की तह रहने पर दिखाई देता है। ४. किसी वस्तु का वह गोलाकार अंश जो दृष्टि के सम्मुख हो। जैसे—चंद्र-मण्डल, सूर्य-मंडल, मुख-मंडल। ५. चारों दिशाओं का घेरा जो गोल दिखाई देता है। क्षितिज। ६. प्राचीन भारत में १२ राज्यों का क्षेत्र, वर्ग या समूह। ७. प्राचीन भारत में चालिस योजन लंबा और बीस योजन चौड़ा क्षेत्र या भूखंड। ८. किसी विशिष्ट दृष्टि से एक माना जानेवाला क्षेत्र या भू-भाग। (ज़ोन) ९. कुछ विशिष्ट प्रकार के लोगों का वर्ग या समाज। (सर्किल) जैसे—मित्र-मंडल, राजकीय मंडल। १॰. एक प्रकार की गोलाकार सैनिक व्यूह-रचना। ११. एक प्रकार का साँप। १२. बघनखी नामक गंध-द्रव्य। १३. वह कक्ष या गोलाकार मार्ग जिस पर चलते हुए ग्रह चक्कर लगाते हैं। १४. शरीर की आठ संधियों में से एक। (सुश्रुत) १५. कुंदक। गेंद। १६. किसी प्रकार का गोल चिन्ह या दाग। १७. चक्र। १८. पहिया। १९. ऋग्वेद का कोई विशिष्ट खंड या भाग
Meaning of मंडल (Manadal) in English, What is the meaning of Manadal in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of मंडल . Manadal meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. मंडल (Manadal) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word मंडल: English meaning of मंडल , मंडल meaning in english, spoken pronunciation of मंडल, define मंडल, examples for मंडल