English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं०√पत् (गिरना)+घञ्] १. अपने स्थान से हटकर, टूटकर या और किसी प्रकार गिरने या नीचे आने की क्रिया या भाव। पतन। जैसे—उल्का-पात। [√पत्+णिच्+घञ्] २. गिराने की क्रिया या भाव। पतन। जैसे—रक्तपात। ३. अपने उचित या पूर्व स्थान से नीचे आने की क्रिया या भाव। जैसे—अधःपात। ४. ध्वस्त, नष्ट या समाप्त होकर गिरने की क्रिया या भाव। जैसे—शरीर-पात। ५. किसी वस्तु की वह स्थिति जिसमें वह सारी शक्ति प्रायः नष्ट हो जाने के कारण सहसा गिर, ढह या विनष्ट हो जाती है। सहसा किसी चीज का गिरकर बेकाम हो जाना। (कोलैप्स) ६. किसी प्रकार जाकर कहीं गिरने, पड़ने या लगने की क्रिया या भाव। जैसे—दृष्टिपात। ७. आघात। चोट। उदा०—चलै फटि पात गदा सिर चीर, मनों तरबूज हनेकर कीर।—कविराजा सूर्यमल। ८. गणित ज्योतिष में, वह विंदु या स्थान जिस पर किसी ग्रह या नक्षत्र की कक्षा क्रांतिवृत्त को काटती है। ९. वह विंदु या स्थान जहाँ एक वृत्त दूसरे वृत्त को काटता हो। १॰. ज्यामिति में वह विंदु जहाँ कोई वक्र रेखा मुड़कर अपने किसी अंश को काटती हो। (नोड) ११. ज्योतिष में, (क) वह विंदु जहाँ कोई ग्रह सूर्य की कक्षा को पार करता हुआ आगे बढ़ता है; अथवा कोई उपग्रह अपने ग्रह की कक्षा को पार करता हुआ आगे बढ़ता है। (नोड) विशेष—साधारणतः ग्रहों की कक्षाएँ जहाँ क्रांतिवृत्त को काटती हुई ऊपर चढ़ती या नीचे उतरती हैं, उन्हें पात कहते हैं। ये स्थान क्रमात् आरोह-पात और अवरोह-पात कहलाते हैं। चंद्रमा के कक्ष में जो आरोह-पात और अवरोहपात पड़ते हैं वे क्रमात् राहु और केतु कहलाते हैं। इसी आधार पर पुराणों और परवर्ती भारतीय ज्योतिष में राहु और केतु दो स्वतंत्र ग्रह माने गये हैं। पुं० [√पत्+णिच्+अच्] राहु। पुं० [सं० पत्र] १. वृक्ष का पत्ता। पत्र। मुहा०—पातों का लगना=पतझड़ होना या उसका समय आना। २. वृक्ष के पत्ते के आकार का एक गहना जो कान में पहना जाता है। पत्ता। ३. चाशनी। शीरा। पुं० [सं० पात्र] कवि। (डिं०
Meaning of सत् (Sat) in English, What is the meaning of Sat in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of सत् . Sat meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. सत् (Sat) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word सत्: English meaning of सत् , सत् meaning in english, spoken pronunciation of सत्, define सत्, examples for सत्