English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं०] १. किसी चीज या बात के संबंध में उत्पन्न होने वाला यह भाव या विचार कि कहीं यह अनुचित, त्याज्य या दूषित तो नहीं हैं अथवा क्या इसकी वास्तविकता या सत्यता मानने योग्य है। शक (सस्पिशन)। विशेष—मन में इस प्रकार का भाव प्रायः यथेष्ट प्रमाण के आभाव में ही उत्पन्न होता है, और ऊपर से दिखाई देने वाले तत्व या रूप पर सहसा विश्वास नहीं होता। दे० ‘शंका’ और ‘संशय’। क्रि० प्र०—करना।—डालना।—मिटना।—मिटाना।—होना। २. उक्त के आधार पर साहित्य में, एक प्रकार का अर्थालंकार जिसमें किसी चीज या बात को देखकर उसकी यथार्थता या वास्तविकता के संबंध में मन में संदेह बने रहने का उल्लेख होता। इस प्रकार का कथन कि जो कुछ सामने है, वह अमूक है अथवा कुछ और ही है। यथा (क) कैंधौं फूली दुपहरी, कैधौं फूली साँझ।—मतिराम। (ख) निद्रा के उस अलसित में वह क्या भावों की छाया। दृग पलकों में विचर रही या वन्य देवियों की माया।—पंत
Meaning of सदेह (Sadeh) in English, What is the meaning of Sadeh in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of सदेह . Sadeh meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. सदेह (Sadeh) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word सदेह: English meaning of सदेह , सदेह meaning in english, spoken pronunciation of सदेह, define सदेह, examples for सदेह