HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

Pronunciation

ख़रीदना MEANING IN ENGLISH

BUY ( TransitiveVerb )
English Usage : I cant afford to buy expensive things.
हिन्दी उदाहरण: मैं महंगी चीजें खरीदना बर्दाश्त नहीं कर सकता

Definition of ख़रीदना

  • अ० [सं० भवन, प्रा० होन] १. एक बहुत प्रचलित और प्रसिद्ध क्रिया जो प्रयोग और व्यवहार की दृष्टि से ‘करना’ क्रिया के अकर्मक रूप का काम देती है। यद्यपि व्युत्पत्तिक दृष्टि से इसका संबंध सं० भवन (बनना) से है, फिर भी साधारण क्रिया के रूप में यह अस्तित्व उपस्थिति, विद्यमानता, सत्ता आदि के अनेक प्रकार के भावों से युक्त हो गई है, और प्रायः नीचे लिखे अर्थों में प्रयुक्त होती है। २. किसी प्रकार के अथवा किसी रूप में अस्तित्व में आना। किसी प्रकार अथवा किसी रूप में बनकर प्रकाश में या सामने आना। जैसे—(क) वृक्षों में फल होना। (ख) दिन के बाद रात (या रात के बाद दिन) होना। ३. किसी क्रिया या व्यापार का पूर्णतया समाप्ति पर आना या पहुँचना। जैसे—(क) लडके का जनेऊ (या विवाह) होना। (ख) पुस्तक का छपकर प्रकाशित होना। (ग) विरोधी दलों में मेल (या समझौता) होना। पद—हो चुका=(क) नहीं हो सकता। कभी न होगा। जैसे—तुमसे तो यह काम हो चुका। (ख) अन्त या परिणाम अभीष्ट या शुभ नहीं होगा। (नैराश्य-सूचक) जैसे—यदि ऐसे ही शिक्षक यहाँ आते रहे, तो फिर पढ़ाई हो चुकी। तो क्या हुआ=कुछ आपत्ति, चिन्ता, दोष या हर्ज की बात नहीं है, अतः इसका ध्यान या विचार छोड़ दो। जैसे—यदि वह रूठकर चला गया ही गया है, तो क्या हुआ (अथवा क्या हो गया)। मुहा०—(किसी काम या बात का) होकर रहना=अवश्य और निश्चित रूप से पूरा या सम्पन्न होना। किसी तरह न चलना या न रुकना। जैसे—तुम लाख चिल्लाया करो, पर हमारा काम तो होकर रहेगा। (किसी व्यक्ति का) हो चुकना=देहावसान या मृत्यु हो जाना। मर जाना। जैसे—लड़के के घर पहुँचने से पहले ही वे हो चुके थे। होना जाना या होना-होवाना=जो कुछ होने को हो या हो सकता हो। जैसे—(क) इस तरह की बातों से कुछ भी होना जाना नहीं है। (ख) जो कुछ होना-होवाना हो, वह आज ही हो जाय। ३. किया हुआ कार्य या घटना का क्रियात्मक अथवा वास्तविक रूप से सामने आना। जैसे—(क) पराधीन देश का स्वतंत्र होना। (ख) आपस में मारपीट या लड़ाई-झगड़ा होना। पद—हो न हो=बहुत कुछ सम्भावना इसी की जान पड़ती है। जैसे—हो न हो, यह चोरी उसी नये नौकर ने कराई है। ४. किसी क्रिया या व्यापार का उचित, नियमित या नियम क्रम अथवा रूप में चलना। जारी रहना। जैसे—(क) गाना होता है। (ख) पढ़ाई होती थी। (ग) पानी बरसता है। (घ) हवा चलती है। ५. उपस्थित, वर्तमान या विद्यमान रहना। जैसे—(क) आज-कल वे यहीं है। (ख) मेरे पास ऐसी कई पुस्तकें हैं। (ग) हमारे लिए उनका होना और न होना दोनों बराबर है। (घ) मैं ही हूँ जो बराबर तुम्हारी रक्षा कर रहा हूँ। मुहा०—(किसी के) होते सोते=उपस्थित, वर्तमान या विद्यमान रहने पर। जैसे—तुम्हारे होते-सोते कौन मेरी तरफ आँख उठाकर देख सकता है। ६. उत्पत्ति, जन्म, रचना सृष्टि आदि के फलस्वरूप दिखाई देना या सामने आना। जैसे—(क) घर में बच्चों का जन्म होना। (ख) फसल पककर (या रसोई बनकर) तैयार होना। (ग) किसी को बुखार (लकवा या हैजा) होना। ७. पहली या पुरानी अवस्था, रूप आदि से बदलकर नई अवस्था, रूप आदि में आना। जैसे—(क) यह लड़का अब तो जवान हो चला है। (ख) उसके सिर के बाल सफेद हो रहे हैं। (ग) चार दिन की बीमारी में तुम क्या से क्या हो गये। ८. किसी क्रिया, बात या वस्तु से कोई परिणाम या फल निकालना। किसी प्रकार की कार्य-सिद्धि दिखाई देना। जैसे—(क) इस उपचार (या औषध) से रोगी को लाभ हो रहा है। (ख) सौ रुपयों से तो यहाँ कुछ भी न होगा। ९. किसी निश्चित और विशिष्ट अवस्था, दशा या स्थिति में आना या पहुँचना। जैसे—(क) विद्यार्थी का पढकर पण्डित होना। (ख) स्त्री का गर्भवती (या रजस्वला) होना। (ग) हिन्दू का ईसाई या मुसलमान होना। मुहा०—(किसी का कुछ) हो बैठना=वास्तविक गुण, योग्यता आदि के अभाव में किसी विशिष्ट पद या स्थिति में पहुँचना अथवा यह प्रकट करना कि हम कुछ बन गये हैं। (हिन्दी के बन-बैठना, मुहावरे की तरह प्रयुक्त) जैसे—(क) आज-कल तो वह ज्योतिषी या वैद्य हो बैठा है। (ख) हम तो सब कुछ दे दिलाकर कंगाल हो बैठे हैं। (किसी स्त्री का) हो बैठना=मासिक धर्म से अथवा रजस्वला होना। १॰. अवधि, समय आदि का गुजरना या बीतना। जैसे—(क) उसे अभी आये यहाँ अभी दो दिन हुए हैं। (ख) उनका देहावसान हुए महीनों हो गये। ११. किसी विशिष्ट कारणवश कहीं जाना और वहाँ कुछ ठहरना या रुकना। जैसे—(क) जब कलकत्ते जाते हो, तब जगन्नाथजी भी होते आना। (ख) वे भले ही पंजाबी हों, पर अब तो वे काशी के हो गये हैं। मुहा०—(किसी के यहाँ) होते हुए आना (या जाना)=आने या जाने के समय बीच में किसी से मिलते हुए। जैसे—जब चौक जाते हो, तब शर्मा जी के यहाँ से होते हुए आना (या जाना)। (किसी जगह) से होते हुए=जाने या आने के समय बीच में कोई स्थान पार करते हुए। जैसे—हम कलकत्ते गये थे पटना होते हुए पर लौटे गया होते हुए। (किसी जगह के या कहीं के) हो रहना=कहीं जाने पर अकारण, अनावश्यक रूप से या आश्यकता से अधिक समय तक ठहरे या रुके रहना। जैसे—यह नौकर जहाँ जाता है वहीं का हो रहता है। १२. रिश्ते या संबंध के विचार से किसी के साथ संबद्ध रहना। जैसे—रिश्ते में वे हमारे भाई होते हैं। १३. किसी रूप में किसी का आत्मीय या निकट संबंधी बनना या रहना। जैसे—जो तुम्हारा हो उससे सहायता माँगो। पद—होता सोता=जिसके साथ आत्मीयता का संपर्क या निकट का संबंध हो। जैसे—यह रोना-धोना जाकर अपने होतों सोतों को सुनाओ। (वह) कौन होता है=(उसका) प्रस्तुत विषय से क्या संबंध है ! (उसे) इस बीच में बोलने या हस्तक्षेप करने का क्या अधिकार है ! जैसे—वह हमारे घरेलू मामले में बोलनेवाला कौन होता है। (प्रथम पुरुष में इसी का रूप होता है—मै कौन होता हूँ)। १४. किसी के साथ आत्मीयता या घनिष्ठता का संबंध स्थापित करके उसके अधीन या वशवर्ती बनना। उदा०—तुम हमारे हो न हो, पर हम तुम्हारे हो चुके।—कोई शायर। मुहा०—(किसी के) हो जाना या हो रहना=किसी के अधीन या वशवर्ती बन जाना। उदा०—अपना किसी को कर लो, या हो रहो किसी के।—कोई शायर। १५. किसी प्रकार की अनिष्टकारक अप्रिय अवांछनीय और असाधारण घटना, बात या स्थिति का प्रकट या प्रत्यक्ष रूप में सामने आना। उदा०—दिले नादाँ तुझे हुआ क्या है ? तेरे इस दर्द की दवा क्या है ?—गालिब। मुहा०—(किसी को कुछ) हो जाना=(क) किसी प्रकार की अनिष्ट-सूचक दशा या स्थिति दिखाई पड़ना। जैसे—(क) जान पड़ता है कि इसे कुछ हो गया है। (ख) न जाने आज-कल तुम्हें क्या हो गया है कि तुम सीधी तरह से बात ही नहीं करते। विशेष—(क) इस क्रिया के अलग-अलग कालों के हुआ, था, है, हो, होना, होता आदि अनेक विकारी रूप होते हैं, जिनमें लिंग, और वचन के अनुसार कुछ और विकार भी होते हैं। (ख) जब इस क्रिया का कोई रूप अकेला आता है और साधारण क्रिया के रूप में प्रयुक्त होता है, तब वह अपना स्वतंत्र अर्थ रखता है; पर जब इसके दो रूप साथ-साथ आते हैं, तब दूसरा रूप सहकारी क्रिया का काम देता है। (ग) इस क्रिया के था, है होगा सरीखे कुछ रूपों के संबंध में अनेक वैयाकरणों का मत है कि इनका प्रयोग केवल काल-सूचित करने के लिए होता है। परन्तु वस्तुतः ये रूप उसी दशा में काल सूचक होते हैं, जब इनका प्रयोग सहकारी क्रिया के रूप में अर्थात् किसी दूसरी क्रिया के साथ होता है। जैसे—वह खाता था; मैं बैठा हूँ—सरीखे प्रयोगों में था और हूँ केवल काल-सूचक हैं। शेष अवस्थाओं में ऊपर बताये हुए अर्थों में से इसका कोई न कोई अर्थ होता ही है। (ग) कुछ अवस्थाओं में यह क्रिया वाक्यों में उद्देश्य और विधेय में संबंध स्थापित करने के लिए केवल कड़ी के रूप में भी प्रयुक्त होती है। जैसे—पुस्तक सुन्दर है। पृथ्वी गोल है। फल मीठा था। आदि (घ) कुछ अवस्थाओं में इसका प्रयोग ‘बनना’ की तरह या इस के पर्याय के रूप में भी होता है। जैसे—रसोई बनना और रसोई होना। पर कुछ अवस्थाओं में ऐसा नहीं भी होता है। जैसे—दीवार (या मकान) बनना की जगह दीवार (या मकान) होना नहीं कहा जाता

  • [Source: Pustak.org]

HinKhoj Hindi English Dictionary: ख़रीदना ( Khharidana )


Meaning of ख़रीदना (Khharidana) in English, What is the meaning of Khharidana in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of ख़रीदना . Khharidana meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. ख़रीदना (Khharidana) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags for the word ख़रीदना: English meaning of ख़रीदना , ख़रीदना meaning in english, spoken pronunciation of ख़रीदना, define ख़रीदना, examples for ख़रीदना

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala

                                         

Advertisements