HinKhojDictionary& English Coach
Dictionary Word of the Day Word Games Vocabulary Tips Get the App — Free
📚 शब्द ज्ञान

Vocabulary Tips

Explore word history, interesting facts, and daily language tips in Hindi & English.

Facts about Odd-Even formula to stop pollution

05 Jan 2016
ऐसा नहीं है कि odd even formula दुनिया में पहली बार हो रहा है। Julius Caesar ने पहली बार 45 ईसा पूर्व में इस फार्मूला का प्रयोग किया था। रोम शहरों में बढ़ते हुए घोड़ा गाड़ियों को देखकर Julius Caesar ने सुबह 6 बजे से शाम के 4 बजे तक इन गाड़ियों पर शहर के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। पर यह नियम priests, officials, visitors, and high ranking citizens पर लागू नहीं था। पेरिस में भी 17 मार्च 2014 को लाइसेंस प्लेट संख्या के आधार पर ड्राइविंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था। यह कदम वायु प्रदुषण को रोकने के लिए उठाया गया था। इससे पहले भी 1997 में यह लागू किया गया था। दोनों ही बार यह नियम सफल रहा। 1989 में मेक्सिको में भी इसका प्रयोग किया गया और प्राम्भिक रूप में सफल भी रहा। पर लोगो ने इसका फलस्वरूप दो सस्ती कारें लेना शुरू कर दिया और रोड पर फिर से अधिक गाड़ियाँ हो गयी। कोलम्बिया के शहर बगोटा में भी इसी तरह के फॉर्मूले का प्रयोग किया गया जिसमे peak hour में दो घंटे के लिए कार पर प्रतिबन्ध लगाया गया। पर यह प्रयोग विफल रहा क्यूंकि लोगों ने odd - even दोनों numbers की गाड़ियाँ रखना शुरू कर दिया। प्रदुषण कम करने के लिए 2008 में बीजिंग में भी इसकी शुरुआत की गयी जिसमे एक दिन odd नंबर वाली और दूसरे दिन even नंबर plates वाली गाड़ियाँ चलायी गयी। और यहाँ पर ये प्रयोग सफल रहा।  
Read More

Recession (मंदी)

04 Jan 2016
Recession (मंदी) का अर्थ उस अस्थायी अवधि से है जिसके दौरान व्यापार और व्यक्तिगत गतिविधियों में आर्थिक गिरावट आ जाती है। सामान्य आर्थिक गिरावट जो छह महीने ( लगातार दो तिमाहियों ) या उससे अधिक समय के लिए हो जिसके अंतर्गत देश की GDP (gross domestic product - सकल घरेलू उत्पाद) बहुत काम हो जाती है। इसका सीधा असर औद्योगिक उत्पादन, रोजगार, वास्तविक आय और थोक- खुदरा व्यापार में दिखता है।
Read More

New Year Resolution

02 Jan 2016
नए साल के पहले दिन resolution (संकल्प) लेना एक परंपरा है जिसमे व्यक्ति self-improvement (आत्म सुधार) या कुछ नया और अच्छा करने का वादा अपने आप से करता है। A New Year's resolution प्राचीन रोमन काल में शुरू हुआ, जब भगवान जानूस (जिनके नाम पर जनवरी महीने का नाम है) के भक्त अच्छे आचरण के करने का संकल्प लेते थे।तो आप भी इस नए साल में संकल्प करें और उसे पूरा भी करें।
Read More

Wishing you a very Happy New Year 2016

01 Jan 2016
Some facts about New Year 45 ईसा पूर्व में, इतिहास में पहली बार New Year’s Day (नया साल)1 जनवरी को मनाया गया जब जूलियन कैलेंडर प्रभाव में आया। आधुनिक Gregorian कैलेंडर (Christian Calendar)  के साथ ही जूलियन कैलेंडर में भी नया साल January 1 को ही मनाया जाता है। आज के समय में अधिकतर देश Gregorian calendar का अनुसरण करते है। अक्सर आधी रात में आतिशबाजी के नए साल का स्वागत स्वागत किया जाता है। नए वर्ष का उत्सव प्राचीन समय में रोमन देवता Janus (जानूस) को दावत देने से शुरू हुई है जो एक नयी शुरूआत और रास्ते के देवता है। जनवरी महीने का नाम भी इन्हीं देवता (God Janus) पर रखा हुआ है। कई जगहों पर इनके दो चेहरे दिखाए गए है - जानूस का एक चेहरा वापस अतीत में देखता है, और दूसरा भविष्य के लिए आगे।
Read More

Origin of English word Shampoo

31 Dec 2015
Shampoo- बाल धोने के लिए एक तरल साबुन। यह 18 वीं सदी में अंग्रेजी में आया जो हिंदी शब्द champo से लिया है। जिसका अर्थ निचोड़ना, गूंधना या मालिश करना होता है।  
Read More
Showing 3536 to 3540 of 3571 (715 Pages)