HinKhojDictionary& English Coach
Dictionary Word of the Day Word Games Vocabulary Tips ▶ Get Android App
Hindi Word

शास्त्री

IPA: saɪəntɪst
🇮🇳
English Meanings
  • 1.
    SCIENTIST (noun) 🔊
    English
    one would not have to be a political scientist to understand why.
    हिन्दी
    एक क्यों को समझने के लिए एक राजनीतिक शास्री होने की जरूरत नहीं होगी|
Other Related Words
English
Bharatnatyam is a classical dance.
English
The artist skillfully employed iconographical elements to convey deep spiritual meanings in her painting.
English
The ancient manuscripts revealed scholasticis debating Aristotelian philosophy within the hallowed halls of medieval universities silently.
English
Is an example of how "academicism" can be used in a simple sentence:.
English
Is an example of how "academism" can be used in a simple sentence:.
English
Balamuralikrishna is famous for Karnatika classical music.
English
Medieval scholasticism emphasized reason and intellectual inquiry in the pursuit of theological understanding and philosophical insight.
Definition of शास्त्री
  • पुं० [सं० पेट=थैला] १. शरीर के मध्य भाग का वह सामनेवाला अंग जो छाती के नीचे और पेडू के ऊपर रहता है और जिसके भीतरी भाग में आमाशय, गुरदा, प्लीहा, यकृत आदि अंग होते हैं। २. उक्त अंग के भीतरी भाग की वह थैली जिसमें पहुँचकर खाया हुआ भोजन पचता है। आमाशय। ओझर। पचौनी। विशेष—पेट में होनेवाले विकारों तथा उसकी आवश्यकताओं से संबंधित पद और मुहावरे इसी अर्थ के अंतर्गत आये हैं। पद—पेट का कुत्ता=जो केवल भोजन के लालच से सब कुछ करता या कर सकता हो। केवल पेट के लिए सब कुछ करनेवाला। पेट का धंधा=(क) रसोई बनाने का काम या व्यवस्था। जैसे—स्त्रियाँ सबेरे उठते ही पेट के धंधे में लग जाती हैं। (ख) जीविका-निर्वाह के लिए किया जानेवाला उद्योग। काम-धंधा। पेट की आग=भूख। क्षुधा। पेट के लिए= इस उद्देश्य से कि पेट भरने का साधन। बना रहे। उदर पूर्ति या जीविका-निर्वाह के लिए। मुहा०—पेट अफरना=पेट में ऐसा विकार होना कि वायु से भर और फूल जाय। पेट आना=पतले दस्त आना। (क्व०) पेट और पीठ एक हो जाना या पेट पीठ से लग जाना=(क) बहुत भूख लगना। (ख) बहुत अधिक दुबला हो जाना। (अपना) पेट काटना=पैसे बचाने के लिए कम खाना। इसलिए कम खाना कि पैसों की कुछ बचत हो जाय। (किसी का) पेट काटना=ऐसा काम करना जिससे किसी को खाने के लिए आवश्यक या उचित से कम अन्न या धन मिले। जैसे—गरीब का पेट नहीं काटना चाहिए। पेट का पानी तक न हिलना=कुछ भी कष्ट या परिश्रम न पड़ना। जरा भी तकलीफ या मेहनत न होना। पेट का पानी न पचना=किसी काम या बात के लिए इतनी उत्सुकता और विकलता होना कि उसके बिना रहा न जा सके। पेट की आग बुझाना=पेट में भोजन पहुँचाना। खाकर भूख मिटाना। किसी को पेट की मार देना (या मारना)=(क) भूखा रखना। भोजन न देना। (ख) जीविका उपार्जन में बाधक होना। पेट को धोखा देना=दे० ऊपर ‘(अपना) पेट काटना’। पेट खलाना=(क) अपने भूखे होने का संकेत करना। यह इशारा करना कि हमें बहुत भूख लगी है। (ख) बहुत अधिक दीनता या नम्रता प्रकट करना। पेट को लगना=बहुत अधिक भूख लगना। पेट गड़ना=अपच के कारण पेट में दर्द होना। पेट गुड़गुड़ाना=पेट में अपच, वायु आदि के कारण गुड़-गुड़ का सा शब्द होना। पेट चलना=(क) ऐसी व्यवस्था होना कि जीविका चलती रहे या उसका साधन बना रहे। जैसे—सौ रुपये महीने में सारी गृहस्थी का पेट भर चलता है। (ख) रह-रहकर पतले दस्त होना। पेट छँटना=(क) पेट का मल या विकार निकल जाना जिससे वह हल्का हो जाय। (ख) पेट की मोटाई कम होना। पेट छूटना=पतले दस्त आना। पेट जलना=(क) बहुत भूख लगना। (ख) मन ही मन बहुत अधिक क्रोध होना। रोष होना। पेट जारी होना=पतले दस्त आना। (अपना) पेट दिखाना=अपने भूखे होने का संकेत करना। यह इशारा करना कि मुझे भूख लगी है। पेट पकड़े फिरना=बहुत अधिक कष्ट, विकलता आदि के चिह्न प्रकट करते हुए जगह-जगह घूमना या जाना। पेट पाटना=जो कुछ मिल जाय, उसी से पेट भर लेना। भूख के मारे खाद्य या अखाद्य का विचार छोड़कर खा लेना। पेट पानी होना=बार-बार बहुत अधिक पतले दस्त आना। पेट पालना=कठिनता से खाने भर को कमा लेना। किसी तरह या जैसे-तैसे जीविका-निर्वाह करना। पेट फूलना=पेट अफरना। (देखें ऊपर) (कुछ करने, कहने या जानने के लिए) पेट फूलना=बहुत अधिक हँसने के फल-स्वरूप पेट में बहुत अधिक वायु भर जाना और अधिक गँसने के योग्य न रह जाना। पेट भरना=(क) जो कुछ मिले, फसे खाकर भूख मिटाना। (ख) खूब अच्छी तरह और यथेष्ठ भोजन करना। (ग) इच्छा, कामना आदि पूर्ण करना या होना। जी भरना। पेट मार कर मर जाना=आत्म-घात कर लेना (पेट में छूरा मारकर मर जाने के आधार पर) पेट मारन=पेट काटना (दे० ऊपर)। पेट में आँत और मुख में दांत न होना=इतना अधिक वृद्धि होना कि पाचन शक्ति बिलकुल न रह गई हो और सब दाँत झड़ या टूट गये हों। पेट में चूहा कूदना या दौड़ना=बहुत अधिक भूख लगना। पेट में च्यूँटे की गाँठ होना=बहुत ही थोड़ा भोजनकर सकने के योग्य होना। बहुत ही अल्पाहारी होना। पेट में डालना=जो कुछ मिले, वही खाकर भूख मिटाना। किसी तरह पेट भरना। पेट में दाढ़ी होना=थोड़ी अवस्था में ही वयस्कों की तरह बहुत अधिक चालाक या होशियार होना। पेट में पाँव होना=अत्यंत छली या कपटी होना। बहुत चालू होना या धोखेबाज होना। (हँसते हँसते) पेट में बल पड़ना=इतनी हँसी आना कि पेट में दर्द-सा होने लगे। पेट मोटा होना या हो जाना=ऐसी स्थिति होना कि थोड़े या सहज में तृप्ति या संतोष न हो सके। जैसे—जिन रोजगारियों को पेट मोटा हो जाता है, वे कम मुनाफे पर माल नहीं बेचते। पेट लगना या लग जाना=भूख से पेट अंदर धँस जाना। पेट से पाँव निकालना=(क) किसी अच्छे आदमी का बुरा काम करने लग जाना। कुमार्ग में लगना। (ख) योग्यता, सामर्थ्य आदि से बहुत बढ़कर कोई काम करने के लिए प्रवृत्त होना। ३. स्त्री का गर्भाश्य; अथवा उसमें स्थित होनेवाला गर्भ। हमल। पद—पेट चोट्टी=वह स्त्री जिसके गर्भ तो हो, परंतु ऊपर से उसका कोई लक्षण जल्दी दिखाई न देता हो। गर्भवती होने पर भी जिसके गर्भ के बाहरी लक्षण दिखाई न पड़ें। पेट-पोंछना=किसी स्त्री की वह संतान जिसके उपरांत और कोई संतान न हुई हो। अंतिम संतान। पेट-वाली=गर्भवती स्त्री। मुहा०—पेट गदराना=गर्भवती होने के कारण पेट का चिकना होकर कुछ उभरना या भारी पड़ जाना। पेट गिरना=गर्भाश्य में ठहरा हुआ गर्भ निकल जाना। गर्भपात होना। पेट गिरवाना=गर्भपात कराना। पेट गिराना=गर्भवती होने की दशा में जान-बूझकर ऐसा उपाय, प्रयोग या युक्ति करना कि गर्भपात हो जाय। पेट छँटना=संतान का प्रसव होने के उपरांत पेट के अंदर का सारा बचा-खुचा विकाल निकल जाने पर पेट का साफ और हलका हो जाना। पेट ठंडा रहना=संतान का जीवित रहना और फलतः माता का सुखी रहना। (स्त्री का) पेट फुलाना या फुला देना=किसी स्त्री को गर्भवती कर देना। पेट फूलना=गर्भवती होना। पेर रखाना=पुरुष के साथ संभोग कर के गर्भाश्य में गर्भ स्थित कराना। जैसे—न जाने कहाँ से पेट रखाकर आई है। पेट रहना=गर्भवती होना। पेट में होना=गर्भवती होना। पेट होना=गर्भवती होना। ४. लाक्षणिक रूप में, अंतःकरण या मन जिसमें अनेक प्रकार की प्रवृत्तियाँ वासनाएँ और विचार उठते या रहते हैं। पद—पेट का गहरा=(व्यक्ति) जो अपने मन की बात किसी पर प्रकट न होने दे। पेट का हलका=(क) जो कोई भेद की बात सुनकर उसे छिपा न रख सकता हो। ओछे या क्षुद्र स्वाभाववाला। पेट की बात=मन में छिपाकर रखा हुआ गूढ़ उद्देश्य या और कोई बात। पेट में=मन या हृदय में। जैसे—तुम्हारे पेट में जो कुछ हो, वह भी कह डालो। मुहा०—(किसी को अपना) पेट देना=अपना गूढ़ भेद या विचार किसी का बतलाना। उदा०—अपनौ पेट दियौ तैं उनकौं नाकबुद्धि तिय सबै कहैरी।—सूर पेट में खलबली पड़ना, मचना या होना=कुछ करने, कहने या जानने-सुनने के लिए मन में बहुत अधिक उत्सुकता और विकलता होना। छटपटी पड़ना। (किसी के) पेट में घुसना=किसी का भेद लेने के लिए उससे मेल-जोल बढ़ाना। पेट में चूहे कूँदना या दौड़ना=कोई काम या बात जानने के लिए बहुत अधिक उत्सुकता छटपटी या विकलता होना। (कोई बात) पेट में डालना=देखी या सुनी हुई बात अपने मन में छिपाकर रखना। किसी पर प्रकट न होने देना। (किसी के) पेट में पैठना या बैठना=दे० ऊपर (किसी के) पेट में घुसना। ५. लाक्षणिक रूप में कोई चीज अधिकार या भोग में होने की अवस्था। मुहा०—(कोई चीज किसी के) पेट में होना=किसी के अधिकार या भाग में होना। जैसे—सारा माल उसी के पेट में है। (कोई चीज किसी के) पेट से निकालना=जो चीज किसी ने उड़ा, छिपा या दबाकर रख छोड़ी हो, वह किसी प्रकार उससे प्राप्त करना या उसके अधिकार से निकलवाना या निकालना। जैसे—इतने दिनों बाद भी तुमने यह कलम (या पुस्तक) उसके पेट से निकालकर ही छोड़ी। ६. किसी खुली या पोली चीज के बीच का भीतरी खाली या खोखला भाग। किसी पदार्थ के अंदर का वह स्थान जिसमें कोई भरी जा सके या भरी जाती हो। जैसे—बोतल या लोटे का पेट, बगीचे या मकान का पेट। ७. बंदूक या तोप में का वह स्थान जहाँ गोली या गोला भरा या रखा जाता है। ८. चक्की के दोनों पाटों के बीच का वह स्थान जिसमें पहुँचकर कोई चीज पिसती है। ९. सिल आदि का वह भाग जो कूटा हुआ और खुरदरा रहता है और जिस पर रखकर कोई चीज पीसी जाती है। १॰. किसी प्रकार का ऐसा अवकाश जिसमें कोई चीज आ ठहर या रह सके। गुंजाइश। समाई। जैसे—जिस काम का जितना पेट होगा, उसमें उतना ही खरच पड़ेगा।

HinKhoj Hindi English Dictionary: शास्त्री (Shastri)

Meaning of शास्त्री (Shastri) in English, What is the meaning of Shastri in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of शास्त्री . Shastri meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. शास्त्री (Shastri) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags: English meaning of शास्त्री, spoken pronunciation, define शास्त्री, examples for शास्त्री

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala