English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
वि० [सं०√भू (होना)+क्त] १. अस्तित्व में आ चुका या बन चुका हो। बना हुआ। २. जो घटना आदि के रूप में घटित हो चुका हो। ३. जो किसी विशिष्ट रूप को प्राप्त हो चुका हो। जैसे—अन्तर्गत, भस्मीभूत। ४. जो समय के विचार से बीत चुका हो। पहले का। पुराना। जैसे—भूत-काल, भूत-पूर्व मंत्री। ५. जो किसी के सदृश या समान हो चुका हो। जैसे—ब्रह्मीभूत। पुं० [सं० भूत] १. शिव का एक रूप। २. चंद्रमास का कृष्णपक्ष। ३. चंद्रमास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी। ४. देवताओं के एक पुरोहित। ५. पुत्र। बेट। पुं० [सं० भूत] १. वह जिसकी कोई सत्ता हो। कोई चेतन या जड़ पदार्थ। २. जीव। प्राणी। ३. दार्शनिक क्षेत्र में वे विशिष्ट मूल तत्त्व जिनसे सारी सृष्टि की रचना हुई है। द्रव्य। महाभूत। (इनकी संख्या पाँच कहीं गई है; यथा—पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश) ४. बीता हुआ काल या समय। गुजरा हुआ जमाना। ५. व्याकरण में, क्रिया के तीन कालों में से एक जो किसी घटना के पूर्व समय में समाप्त या सम्पन्न हो चुकने का सूचक होता है। जैसे—वह चला गया। यहाँ ‘चला गया’ क्रिया भूतकाल की सूचक है। ६. पुराणानुसार एक प्रकार के पिशाच या देव जो रुद्र के अनुचर हैं और जिनका मुँह नीचे की ओर लटका हुआ या ऊपर की ओर उठा हुआ माना जता है। ७. लोक-व्यवहार में किसी मृत प्राणी की आत्मा जिसके संबंध में यह माना जाता है कि छाया के रूप में और बहुत ही सूक्ष्म शरीर वाली होती है। जिन। शैतान। विशेष—इनके विषय में यह भी माना जाता है, कि इनका यह रूप तब तक बना रहता है, जब तक इनकी मुक्ति या मोक्ष नहीं हो जाता; अथवा इन्हें दूसरा जन्म नहीं प्राप्त होता है। यह भी समझा जाता है कि ये कभी कभी लोगों की दिखाई भी पड़ती हैं और अनेक प्रकार के उपद्रव भी करती हैं। यह भी कहा जाता है कि कभी-कभी ये किसी व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क पर अधिकार करके उसके होश-हवास बिगाड़ देती हैं, जिससे वह बकने-झकने और पागलों के से काम करने लगाता है। इसी दृष्टि से इस शब्द के साथ आना, उतरना, चढ़ना, लगना आदि क्रियाओं का भी प्रयोग होता है। पद—भूतों का पकवान या मिठाई=(क) ऐसी पदार्थ जो भ्रम-वश दिखाई तो दे पर वास्तव में जिसका काई अस्तित्व न हो। (कहते हैं कि भूत आकर ऐसी मिठाई रख जाते हैं, जो खाने या छूने पर मिठाई नहीं रह जाती, राख, मिट्टी, विष्ठा आदि हो जाती है। (ख) बिना किसी परिश्रण के या बहुत सहज में मिला हुआ धन जो शीघ्र ही नष्ट हो जाय। मुहा०—(किसी पर) भूत चढ़ना या सवार होना=(क) किसी पर भूत का आवेश होना। (ख) किसी का बहुत अधिक क्रुद्ध होकर पागलों का-सा आचरण या व्यवहार करने लगना। (किसी बात का) भूत चढ़ना या सवार होना=(किसी बात के लिए) बहुत अधिक आग्रह, तन्मयता या हठ होना। जैसे—तुम्हें तो हर बात का भूत चढ़ जाता है। (किसी काम या बात के लिए) भूत बनना=बहुत ही तन्मयता या दृढ़तापूर्वक और पागलों की तरह किसी काम के पीछे पड़ना या उसमें बुरी तरह से लगना। (किसी को) भूत लगाना=किसी पर भूत चढ़ना या सवार होना। (दे० ऊपर) ८. वह औषध, जिसके सेवन से प्रेतों और पिशाचों का उपद्रव शांत होता हो। ९. मृत शरीर। शव। लाश। १॰. सत्य। ११. कार्तिकेय। १२. योगी। १३. वृत्त। १४. लोध्र। लोध।
Meaning of Bhoot (Bhoot) in English, What is the meaning of Bhoot in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Bhoot . Bhoot meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Bhoot (Bhoot) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word Bhoot: English meaning of Bhoot , Bhoot meaning in english, spoken pronunciation of Bhoot, define Bhoot, examples for Bhoot