HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

KAAM MEANING - NEAR BY WORDS

Kaam    
काम (kaam)= SEX ( Noun )
English usage : the war between the sexes
id='action_msg_52087'>
काम (kaam)= WORK ( Verb )
English usage : The work of building the school will complete soon.
id='action_msg_6128'>
काम (kaam)= THINGS ( Noun )
English usage : she packed her things and left
id='action_msg_33975'>
काम (kaam)= BRIEF ( Noun )
id='action_msg_101210'>
काम (kaam)= DEED ( Noun )
English usage : he signed the deed
id='action_msg_82345'>
काम (kaam)= TASK ( Noun )
English usage : Shyam finished the task which was assigned to him.
id='action_msg_48866'>
काम (kaam)= ASSIGNMENT ( Noun )
English usage : hazardous duty
id='action_msg_153532'>
काम (kaam)= BUSINESS ( Noun )
English usage : he bought his brothers business
id='action_msg_72725'>
काम (kaam)= GAME ( Noun )
English usage : you need four people to play this game
id='action_msg_46640'>
काम (kaam)= OPERATION ( Noun )
English usage : that rule is no longer in operation
id='action_msg_3395'>
काम (kaam)= PIGEON ( Noun )
id='action_msg_42848'>
काम (kaam)= JOB ( Noun )
English usage : My job in the office is to prepare reports
id='action_msg_55590'>
काम (kaam)= CHARGE ( Noun )
English usage : the wrestlers charge carried him past his adversary
id='action_msg_87942'>
काम (kaam)= ACTION ( Noun )
English usage : there were stories of murders and other unnatural actions
id='action_msg_78295'>
काम (kaam)= THING ( Noun )
English usage : this thing has got to end
id='action_msg_16299'>
काम (kaam)= DUTY ( Noun )
हिन्दी उदाहरण : हमें अपने बच्चों में काम की भावना पैदा करनी होगी।
English usage : we must instill a sense of duty in our children
id='action_msg_75862'>
काम (kaam)= WAIT ( Noun )
English usage : He had a long wait for the train
id='action_msg_11803'>
काम (kaam)= SERVICE ( Noun )
English usage : budget separately for goods and services
id='action_msg_58351'>
काम (kaam)= EMPLOYMENT ( Noun )
English usage : they are looking for employment
id='action_msg_151378'>
काम (kaam)= SHOW ( Noun )
English usage : a remarkable show of skill
id='action_msg_58662'>
काम (kaam)= TURN ( Noun )
English usage : he took a turn to the right
id='action_msg_40934'>

Definition of Kaam

  • पुं० [सं०√कम् (चाहना)+णिङ्+घञ्] [वि० कामुक, कामी, काम्य] १. किसी इष्ट बात की सिद्धि या वासना की पूर्ति के संबंध में मन में होनेवाली इच्छा या चाह। अभिलाषा, कामना, मनोरथ। २. अपने अपने विषयों के भोग की ओर होनेवाली इंद्रियों की स्वाभाविक प्रवृत्ति जो धार्मिक क्षेत्र में चातुर्वर्ग या चार पदार्थों में से एक मानी गई है। विशेष—हमारे यहाँ धर्म, अर्थ काम और मोक्ष ये चार ऐसे पदार्थ कहे गये हैं जिनकी सिद्धि मनुष्य के जीवन में होना आवश्यक भी है और स्वाभाविक भी। ऐसे प्रसंगों में काम की प्राप्ति या सिद्धि का यह आशय होता है कि इंद्रियों की इष्ट, संगत और स्वाभाविक प्रवृत्तियाँ चरितार्थ और पूरी होती रहें। ३. संभोग या स्त्री-प्रसंग की कामना। मैथुन या सहवास की इच्छा या प्रवृत्ति। ४. पुरुष और स्त्री के पारस्परिक संभोग या संयोग की इच्छा या कामना का देवता जिसे कामदेव भी कहते हैं। विशेष—रूप के विचार से यह कुमारोचित सुन्दरता का आदर्श और प्रतीक माना गया है, और इसकी पत्नी रति स्त्रियों की सुन्दरता की प्रतीक कही गई है। भिन्न-भिन्न आचार्यों या ग्रन्थों के मत के ०यह धर्म,ब्रह्मा अथवा संकल्प का पुत्र है। कहते हैं कि जब इसने शिवजी के मन पर अपना प्रभाव डालना चाहा था तब उन्होंने इसे भस्म कर डाला था। पर बाद में रति के विलाप करने पर वर दिया था कि अब यह शरीर-रहित होकर सदा जीवित रहेगा। तभी से इसे अनंग भी कहते हैं। ५. महादेव। शिव। ६. बलदेव का एक नाम ७. प्रद्युम्न का एक नाम जो परम सुन्दर होने के कारण कामदेव के अवतार कहे गये हैं। ८. वीर्य। शुक्र। ९. चार चरणों का एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में दो दीर्घ मात्राएँ होती हैं। १॰. रचना के विचार से एक विशिष्ट प्रकार का देव-मंदिर। (वास्तु)। पुं० [सं० कर्म, प्रा० पा० पं० कम्म, गु० मरा० काम० सिह० कमु] १. वह जो कुछ किया जाय,किया गया हो अथवा किया जाने को हो। क्रिया के परिणाम के रूप में होनेवाला किसी प्रकार का कार्य, कृत्य या व्यापार। जैसे—मनुष्य हरदम किसी-न-किसी काम में लगा रहता है। २. किसी विशिष्ट उद्देश्य से अथवा किसी प्रयोजन की सिद्धि के लिए किया जानेवाला कोई कार्य या कृत्य। जैसे—दफ्तर का काम करके आने पर घर का काम करना पड़ता है। मुहावरा—काम अटकना=बाधा के कारण काम का बीच में कुछ समय के लिए रूकना। जैसे—अब तो रुपए के बिना काम अटक रहा है। (किसी वस्तु का) काम करना=अपनी उपयोगिता, गुण या प्रभाव दिखलाना। जैसे—यह दवा तीन घंटे में अपना काम करेगी। कान चलना=(क) किसी कार्य का आरम्भ होना। (ख) किसी कार्य का बराबर संपादित होता रहना। जैसे—इमारत का काम बराबर चल रहा है। (किसी चीज से) काम चलाना या निकालना=आवश्यक वस्तुओं के अभाव में किसी दूसरी चीज में से जैसे—तैसे कार्य का निर्वाह करना। जैसे—कपड़ा न मिलने पर कागज से ही काम चलाना या निकालना। काम निकलना-(क) आवश्यकता पूरी होना। (ख) उद्देश्य या प्रयोजन सिद्ध होना। काम बनना=उद्दिष्ट रूप में या ठीक तरह से कार्य पूरा या सिद्ध होना। जैसे—(क) यदि वे किसी तरह राजी हो जायँ तो काम बन जाय। (ख) चलों, तुमने तो अपना काम बना लिया। (किसी आदमी या चीज से) काम लेना=उपयोग में लाकर उद्देश्य या कार्य सिद्ध करना। जैसे—जब तक कोई अच्छा नौकर नहीं मिलता तब तक इसी लड़के से काम लो। (किसी का) काम हो जाना=इतना अधिक परिश्रम या भार पड़ना कि मानों प्राणों पर संकट आ गया हो। जैसे—आज तो दिन भर लिखते-लिखते (या दौड़ते-दौड़ते) हमारा काम हो गया। ३. कोई ऐसा कार्य जिसकी पूर्ति या संपादन से कोई कृति प्रस्तुत होती हो। जैसे—इमारत का काम,कोश का काम। ४. व्यापार, सेवा आदि का कोई ऐसा कार्य जो जीविका-निर्वाह के लिए किया जाता हो। जैसे—(क) आज-कल उनके हाथ में कोई काम नहीं है। (ख) उनके पास जाने पर तुम्हें कोई काम मिल जायगा। ५. कोई ऐसा कार्य जिसके लिए बहुत अधिक कौशल, परिश्रम या योग्यता की आवश्यकता होती हो। पद—(कुछ करना) काम रखता है=(इस काम में) बहुत अधिक कौशल, परिश्रम या योग्यता अपेक्षित है। जैसे—ऐसा ग्रन्थ लिखना काम रखता है। ६. कोई ऐसी कृति या रचना जिसमें कर्त्ता ने उत्कृष्ट कौशल दिखलाया या विशेष परिश्रम किया हो। जैसे—कसीदे या जरदोजी का काम,पच्चीकारी या मीनाकारी का काम। ७. किसी कृति या रचना में दिखाई पड़नेवाला कर्त्ता का कौशल, परिश्रम या योग्यता (उसके उपादान से भिन्न) जैसे—जरा इन बेल-बूटों में कारीगर का काम तो देखो। ८. किसी कृति या रचना में लगा हुआ प्रधान या मुख्य उपादान अथवा सामग्री। जैसे—(क) उस मकान में ऊपर से नीचे तक पत्थर (या लकड़ी) का ही काम है। (ख) ऐसा कपड़ा लाओ जिसमें जरी (या रेशम) का काम हो। ९. उपयोग। प्रयोग। व्यवहार। मुहावरा—(किसी चीज, बात या व्यक्ति का) काम आना उपयोगी या व्यवहार के योग्य होना। जैसे—आखिर आपकी दोस्ती और किस दिन काम आवेगी। विशेष— हिंदी का यह मुहावरा उर्दू के उस (काम आना) मुहावरे से भिन्न है जिसका अर्थ होता है—लड़ाई-झगड़े में मारा जाना। इसे अंतिम मुहावरे के विवेचन और उदाहरण के लिए देखें नीचे फा०काम का अर्थ-वर्ग। काम में आना=उपयोग या व्यवहार में आना, प्रयुक्त या व्यवह्रत होना। जैसे—इतने दिनों से सँभालकर रखी हुई पुस्तक आज काम में आई है। काम लेना=(क) उपयोग या व्यवहार में लाना। जैसे—आप इस पुस्तक से भी कुछ काम ले सकते हैं। (ख) काम में लगाना। जैसे—आज इस नये आदमी से काम लेकर देखो। काम निकालना=किसी युक्ति से अपना उद्देश्य या मनोरथ सिद्ध करना। जैसे—तुमने तो बातों-बातों में ही अपना काम निकाल लिया। काम बनना=उद्देश्य या प्रयोजन सिद्ध होना। जैसे—चलो,तुम्हारा काम तो अब बन ही गया। पद—काम का=जिसका अच्छा या यथेष्ट उपयोग पूरा होता हो। जैसे—यह आदमी तो बहुत काम का निकला। १॰. ऐसा पारस्परिक संबंध या संपर्क जिससे कोई उद्देश्य पूरा होता हो। मतलब। वास्ता। सरोकर। जैसे—तुम्हें इन सब झगड़ों से क्या काम। उदाहरण—जाओ, जाओ, मोसों तोसों अब कहा काम। गीत। मुहावरा—अपने काम से काम रखना=अपने काम या प्रयोजन के सिवा और किसी बात से मतलब या संबंध न रखना। जैसे—वह जो चाहें सो करें, तुम अपने काम से काम रखो। (किसी के) काम पड़ना=इस प्रकार का संपर्क या संबंध होना कि बल, बुद्धि आदि की परीक्षा हो और उसके फलस्वरूप कुछ कटु अनुभव हो। पाला या साबिका पड़ना। जैसे—अभी तुम्हें किसी उस्ताद से काम नहीं पड़ा है नहीं तो इस तरह बढ-बढ़कर बातें न करते। उदाहरण—चंदन पड़ा चमार घर नित उठ कूटै चाम। चंदन रोवै सिर धुनै पड़ा नीच से काम। पुं० [सं० काम से फा०] १. इच्छा। कामना। २. इरादा। विचार। ३. अभिप्राय,उद्देश्य। मुहावरा—(किसी व्यक्ति का) काम आना=मार-काट या लड़ाई-झगड़े में मारा जाना। हत होना। जैसे—पहले महायुद्ध में साठ लाख आदमी काम आये थे। (किसी व्यक्ति का) काम चमाम करना=कौशल अथवा बल से किसी का अस्तित्व मिटाना। किसी के जीवन का अंत करना। जैसे—बेगम ने लौंड़ी से जहर दिवलवाकर अपनी नई सौत का काम तमाम कर दिया। विशेष—ये मुहावरे उर्दू से हिंदी में आये हैं इसलिए ये सं० काम के अर्थ-वर्ग में नही बल्कि फा० काम के अर्थ-वेग में रखे गये हैं। इनका आशय यही होता है कि किसी उद्देशय या प्रयोजन की सिद्धि में किसी के अस्तित्व या जीवन का उपयोग हुआ था अथवा किया गया था, अर्थात् उसकी बलि चढ़ी थी

  • [Source: Pustak.org]

HinKhoj Hindi English Dictionary: Kaam ( Kaam )


Meaning of Kaam (Kaam) in English, What is the meaning of Kaam in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of Kaam . Kaam meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. Kaam (Kaam) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags for the word Kaam: English meaning of Kaam , Kaam meaning in english, spoken pronunciation of Kaam, define Kaam, examples for Kaam

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala

                                         

Advertisements