HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

रोजाना कितनी गलत अंग्रेजी बोलते हैं हम…- 2


"Why does he bothers you a lot?"/ "He doesn't bothers me."

”Does” का प्रयॊग singular noun/ pronoun के साथ होता है। Simple Present Tense में नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों में helping verb के रूप में do/ does प्रयॊग होता है। यदि वाक्य में does का प्रयॊग किया है तो verb के साथ s/ es का प्रयॊग नहीं करते। यह एक बहुत ही common mistake है जिसका ध्यान रखना अति आवश्यक है। सही वाक्य होगा - "Why does he bother you a lot?"/  "He doesn't bother me."

"I want to discuss about how to earn money from Internet."

“discuss” के साथ "about"  सामान्यतः नहीं किया जाता है क्योंकि discuss के अर्थ में ही “about” का अर्थ अंतर्निहित है। इसलिए सही वाक्य है - "I want to discuss how to earn money from Internet."

"Let’s order for a pizza."

यहाँ preposition “for” का प्रयॊग अनावश्यक है. You just order something –not order for something. सही वाक्य है - "Let’s order a pizza."

Kindly revert at the earliest.

"Kindly" का प्रयॊग पहले के समय में होता था। अभी इसके स्थान पर “please” शब्द अधिक प्रचलित है। इसके अतिरिक्त “revert” शब्द का अर्थ "पूर्वस्थिति में लौटना"/ "लौटाना" होता है जैसे - if you press a sponge pillow –it reverts to the original shape when the pressure is removed. यहाँ revert का प्रयॊग सही है। दिए गए वाक्य को इस तरह भी व्यक्त किया जा सकता है - "Please reply as soon as possible."

<< Previous articleQuote of the week
Next article >>Collective nouns

Advertisements