HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

History behind September month


September जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर में साल का नौंवा महीना है और साल के उन चार महीनों में से एक है जिनमें 30 होते हैं। उत्तरी गोलार्ध में सितंबर में मौसम दक्षिणी गोलार्ध के मार्च के मौसम की तरह होता है। वास्तव में September सातवां महीना था जब रोमन कैलेंडर के अनुसार वर्ष में दस महीने होते थे (पहला महीना मार्च होता था)। लैटिन में septem का अर्थ "seven" (सात) होता है। माना जाता है कि 153 ईसा पूर्व में, कैलेंडर में कुछ सुधार हुए और साल की शुरुआत January और February महीनों से हुई। इस तरह September साल का नौवां महीना बना। पर इसका नाम नहीं बदला गया। प्रारम्भ में इसमें 29 दिन ही होते थे लेकिन जूलियन सुधार के समय इसमें 30 दिनों को प्रावधान रखा गया।

<< Previous articlePhrases with ‘kind’
Next article >>Idioms related to music

Advertisements