HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

Proverb


Good mind, good find. (आप भला तो जग भला)

यह संसार हमारे कार्यों (कर्मों) का प्रतिबिंब है। हम जैसा करते हैं, उसी तरह के व्यवहार की उम्मीद हम दूसरों से कर सकते हैं। अगर दूसरों के प्रति अच्छे हैं तो सामने वाला व्यक्ति भी हमारे साथ अच्छा रखेगा। परन्तु यदि हम दूसरों से कठोरता से बात करते हैं, उनके प्रति क्रूर हैं और उनके साथ हमारा व्यवहार बुरा है तो उनका व्यवहार भी हमारे साथ ऐसा ही होगा। अगर हम अपनी सोच अच्छी रखें तो हम दूसरों को बदल सकते हैं।

दुनियाँ में ऐसे भी लोग है जो सिर्फ अपने लिए जीते हैं। दूसरों के प्रति उनकी कोई भावनाएं नहीं होती। इसलिए दूसरे भी उनके लिए कोई भावना नहीं रखते। मदर टेरेसा ने अपना सम्पूर्ण जीवन लोगों की सेवा में गुजारा। यही कारण है कि आज भी उन्हें सब कोई उनके श्रद्धापूर्वक याद करता है।  

स्वार्थी लोग, दूसरों के द्वारा घृणास्पद रहते हैं, जबकि निस्वार्थ व्यक्ति को दुनिया में सम्मानित किया जाता है। इसलिए निस्वार्थ और दयालु बनें क्योंकि 'जो खुद अच्छा है उसके लिए सब अच्छा है।'

Advertisements