HinKhojDictionary& English Coach
Dictionary Word of the Day Word Games Vocabulary Tips ▶ Get Android App
Hindi Word

झाड़ियों का झुरमुट

IPA: ʃrʌbəri
🇮🇳
English Meanings
  • 1.
    SHRUBBERY (Noun) 🔊
    English
    The gardener carefully pruned the overgrown shrubbery to restore its original shape and vibrant green color.
Definition of झाड़ियों का झुरमुट
  • अव्य० [हिं० पीछा] १. जिस ओर या जिस दिशा में किसी का पीछा या पीठ हो, उस ओर या उस दिशा में। किसी के मुख या सामनेवाली दिशा की विपरीत दिशा में। ‘आगे’ और ‘सामने’ का विपर्याय। जैसे—(क) हम लोग सभापति के पीछे बैठे थे। (ख) मकान के पीछे बहुत बड़ा मैदान था। विशेष—इस अर्थ में उक्त ओर या दिशा में होनेवाले विस्तार का भाव भी निहित है; और इसके अधिकतर मुहा० इसी आधार पर बने हैं। मुहा०—(किसी के) पीछे चलना=किसी का अनुगामी या अनुयायी बनना। अनुकरण करना। जैसे—आजकल तो जो नेता बन सके, उसी के पीछे हजारों आदमी चलने लगते हैं। (किसी चीज या व्यक्ति का) पीछे छूटना=किसी की तुलना में या किसी के विचार से पीछे की ओर रह जाना। जैसे— (क) यात्रियों में से कुछ लोग पीछे छूट गये थे। (ख) हम लोग बातें करते हुए आगे बढ़ गए, और उनका मकान पीछे छूट गया। (किसी काम या बात में किसी के) पीछे छूटना या रह जाना=उन्नति, गति, दौड़ प्रतियोगिता आदि में किसी से घटकर या कम योग्यता का सिद्ध होना। किसी की तुलना में पिछड़ा हुआ सिद्ध होना। जैसे—आणविक आविष्कारों के क्षेत्र में बहुत से देश अमेरिका और रूस से पीछे छूट गये हैं। इस मुहा० में ‘छूटना’ के साथ संयो० क्रि० ‘जाना’ का प्रयोग प्रायः अनिवार्य रूप से होता है। (किसी का किसी व्यक्ति के) पीछे छूटना या लगना=किसी भागे हुए आदमी को पकड़ने के लिए या किसी का भेद, रहस्य आदि जानने के लिए किसी का नियुक्त किया जाना या होना। जैसे—डाकुओं का पता लगाने के लिए बीसियों जासूस (या सिपाही उनके पीछे छूटे या लगे) थे। (किसी काम या बात में किसी को) पीछे छोडना= किसी विषय में औरों से बढ़कर इस प्रकार आगे हो जाना कि और लोग उसकी तुलना में न आ सकें या बराबरी न कर सकें। कौशल, योग्यता, सामर्थ्य आदि में औरों से आगे बढ़ जाना। जैसे—अपने काम में वह बहुतों को पीछे छोड़ गया है। (किसी को किसी के) पीछे छोड़ना, भेजना या लगाना=(क) जासूस या भेदिया बनाकर किसी को किसी के साथ लगाना। भेदिया नियुक्त करना या साथ लगाना। (ख) भागे हुए व्यक्ति को पकड़कर लाने के लिए कुछ लोगों को नियुक्त करना। (किसी को किसी के) पीछे डालना=दे० ऊपर (किसी के) ‘पीछे छोड़ना, भेजना या लगाना’। (धन) पीछे डालना=भविष्यत् की आवश्यकता के लिए खर्च से बचाकर कुछ धन एकत्र करके रखना। आगे के लिए संचय करना। जैसे—हर महीने दस-पाँच रुपए बचाकर पीछे भी डालते चलना चाहिए। (किसी काम या व्यक्ति के) पीछे दौड़ना या दौड़ पड़ना=बिना सोचे समझे किसी काम या बात में लग जाना या किसी का अनुगामी अथवा अनुयायी बनना। (किसी को किसी के) पीछे दौड़ाना=गये या जाते हुए आदमी को बुला या लौटा लाने या उसे कोई संदेशा पहुँचाने के लिए किसी को उसके पीछे भेजना। (किसी काम या बात के) पीछे पड़ना या पड़ जाना=किसी काम को कर डालने पर तुल जाना। किसी कार्य के लिए बहुत परिश्रमपूर्वक निरंतर उद्योग करते रहना। (कुछ कुत्सित या हीन भाव का सूचक) जैसे—तुम्हारी यह बहुत बुरी आदत है कि तुम हर काम या बात के पीछे पड़ जाते हों। (किसी व्यक्ति के) पीछे पड़ना=(क) कोई काम करने के लिए किसी से बहुत आग्रहपूर्वक और बार बार कहना। (ख) किसी को बहुत अधिक तंग, दुःखी या परेशान करने के लिए कटिबद्ध होना। (किसी के) पीछे लगना=(क) किसी का अनुगामी या अनुयायी बनना। किसी का अनुकरण करना। (ख) दे० ऊपर (किसी काम, बात या व्यक्ति के) पीछे पड़ना। (किसी व्यक्ति को अपने) पीछे लगाना=किसी को अपना अनुगामी या अनुयायी बनाना। (कोई काम या बात अपने) पीछे लगाना=कोई काम या बात इस प्रकार घनिष्ठ रूप में अपने साथ सम्बद्ध करना कि सहसा उससे बचाव, रक्षा या विरक्ति न हो सके। जान-बूझकर ऐसे का या बात से सम्बद्ध होना जिससे तंग, दुःखी या परेशान होना पड़े। जैसे—तुमने यह व्यर्थ का झगडा अपने पीछे लगा लिया है। (किसी व्यक्ति को किसी के) पीछे लगाना=किसी का भेद या रहस्य जानने अथवा किसी को तंग करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को उत्साहित या नियत करना। जैसे—वे तो चुपचाप घर बैठे हैं, पर अपने आदमियों को उन्होने हमारे पीछे लगा दिया है। (कोई काम या बात किसी के) पीछे लगाना=कोई काम या बात इस प्रकार किसी के साथ सम्बद्ध करना कि वह उससे तंग, दुःखी या परेशान हो, अथवा सहज में अपना बचाव या रक्षा न कर सके। जैसे—बीड़ी पीने की लत तुम्हीं ने उसके पीछे लगा दी है। २. अनुपस्थिति या अविद्यमान होने की अवस्था में। किसी के सामने न रहने की दशा में। जैसे—किसी के पीछे उसकी बुराई करना बहुत अनुचित है। पद—पीठ पीछे=दे० ‘पीठ’ के अन्तर्गत यह पद। ३. किसी के इस लोक में न रह जाने की दशा में। मर जाने पर। मरणोपरांत। जैसे—आदमी के पीछे उसका नाम ही रह जाता है। ४. कोई काम, घटना, या बात हो चुकने पर, उसके बाद। उपरांत। फिर। जैसे—पहले तो उन्होंने बहुत धन गँवाया था, पर पीछे वे संभल गये थे। विशेष—इस अर्थ में कभी-कभी यह ‘पीछे को’ या ‘पीछे से’ के रूप में भी प्रयुक्त होता है। जैसे—पीछे को (या पीछे से) हमें दोष मत देना। ५. कालक्रम, देश आदि के विचार से किसी के पश्चात या उपरांत। घटना या स्थिति के विचार से किसी के अनंतर, कुछ दूर या कुछ देर बाद। उपरांत। पश्चात्। जैसे—सब लोग एक पंक्ति में एक दूसरे के पीछे चल रहे थे। ६. किसी के अर्थ से, कारण या खातिर। निमित्त। लिए। वास्ते। जैसे—तुम्हारे पीछे ही मैं ये सब कष्ट सह रहा हूँ। ७. प्रति इकाई के विचार से या हिसाब से। जैसे—अब आदमी पीछे पाव भर आटा पड़ता या मिलता है

HinKhoj Hindi English Dictionary: झाड़ियों का झुरमुट (Jhadaiyon ka jhuramut)

Meaning of झाड़ियों का झुरमुट (Jhadaiyon ka jhuramut) in English, What is the meaning of Jhadaiyon ka jhuramut in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of झाड़ियों का झुरमुट . Jhadaiyon ka jhuramut meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. झाड़ियों का झुरमुट (Jhadaiyon ka jhuramut) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags: English meaning of झाड़ियों का झुरमुट, spoken pronunciation, define झाड़ियों का झुरमुट, examples for झाड़ियों का झुरमुट

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala