HinKhojDictionary& English Coach
Dictionary Word of the Day Word Games Vocabulary Tips ▶ Get Android App
Vocabulary Tips

‘Accept’ और ‘Except’ के बीच अंतर जानें

26 Jul 2017

ACCEPT and EXCEPT are  examples of ‘Homophones’

जब किन्हीं दो या दो से ज़्यादा शब्दों का उच्चारण एक सामान लगे तब उन्हें होमोफोन्स कहा जाता है।

ACCEPT
Meaning: स्वीकार/कबूल करना, किसी काम को करने के लिए हाँ करना या मान लेना
यदि आप किसी के द्वारा दी गयी चीज़ को स्वीकारते हैं, तब आप कह सकते हैं की आपने उसे accept किया।
• I accept your apologies.(मैं आपकी क्षमायाचना स्वीकार करता हूं।)
• I cannot accept this expensive gift.( मैं इस महंगे उपहार को स्वीकार नहीं कर सकता।)

EXCEPT
Meaning:  छोड़ना, शामिल न करना, अलावा
जब आप किसी वस्तु को छोड़ कर बात करते हैं तब ‘Except’ शब्द का प्रयोग किया जाता है।
• Everybody passed the class except Sam.(Sam को छोड़कर सभी ने कक्षा पास कर ली।)
• I exercise every day except for the Sundays.(मै रविवार के अलावा हर दिन व्यायाम करता हूँ।)


← All Vocabulary Tips