HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

When to use “PUT DOWN”


‘Put down’ is a phrasal verb that can be used in following contexts:

Record something in writing (लिखित में कुछ रिकॉर्ड करना)
• I always put down important things in my diary.(मैं महत्वपूर्ण चीजें हमेशा अपनी डायरी में लिख लेता हूँ )

Land an aircraft (एक वायु-यान को ज़मीन पर उतारना)
• Despite the heavy rainfall, the pilot put the plane down safely. (भारी वर्षा के बावजूद, पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से ज़मीन पर उतारा)

Suppress or end a rebellion or quarrel by force (बल का प्रयोग कर किसी विद्रोह या झगड़ा को दबाना या समाप्त करना)
• The police used lathi-charge to put down the protest. (पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को बंद करने के लिए लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया।)

Pay a specified sum of money as a deposit (एक निर्धारित धनराशि जमा कराना एक निर्धारित धनराशि जमा कराना)
• I can put down 40% of the price and will pay the rest in instalments.(मैं कीमत का 40% जमा करा सकता हूँ और शेष भुगतान किश्तों में कर दूंगा।)

Criticise or humiliate someone publicly (सार्वजनिक रूप से किसी को अपमानित करना)
• He always tries to put me down.(वह हमेशा मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करता है)

Euthanise an old, ill, or dangerous animal (किसी बूढ़े, बीमार, या खतरनाक जानवर को इच्छामृत्यु देना)
• The horse was put down as it was suffering from a serious injury.(गंभीर चोट से पीड़ित होने के कारण घोड़े की इच्छामृत्यु कर दी गयी।)

To learn more phrasal verbs, read our blog: GET- Phrasal Verbs

Advertisements