HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

जानें Preamble के keywords


गणतंत्र दिवस वह दिन है जब भारत का संविधान (26 जनवरी, 1950) अस्तित्व में आया, जो की एक स्वतंत्र गणराज्य बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बना। 
भारतीय संविधान का सबसे पहला व महत्वपूर्ण हिस्सा है  PREAMBLE जिसे हम आसान शब्दों में हमारी Indian Constitution का सार भी कह सकते हैं।
आइये जानते हैं Indian constitution के Preamble में इस्तेमाल किए गए कुछ keywords के बारे में 

SOLEMNLY = सत्यनिष्ठा से
(एक गंभीर और ईमानदार तरीके से)

• I solemnly swear to serve my motherland. (मैं सत्यनिष्ठा से मेरी मातृभूमि की सेवा करने की कसम खाता हूँ।)

RESOLVE = दृढ़ संकल्प लेना
(किसी कार्य को करने की ठान लेना)
• After her father’s death, Nita resolved to fulfil all his unaccomplished dreams.(अपने पिता की मृत्यु के बाद नीता ने उनके सभी अधूरे सपनों को पूरा करने का दृढ़ संकल्प लिया।)

SOVEREIGN = स्वायत्त
(बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के स्वतंत्र होकर कार्य करना)
• No other government has the right to interfere in the sovereign affairs of another nation.(किसी भी अन्य सरकार को किसी दूसरे देश के स्वायत्त मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही है।)

SOCIALIST = समाजवादी
(समाजवादी सिद्धांतों पर आधारित)
• Indian National Congress, in its initial days, was formed on the basis of socialist principles. (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अपने प्रारंभिक दिनों में, समाजवादी सिद्धांतों के आधार पर बनाई गई थी।)

SECULAR = धर्मनिरपेक्ष
(धार्मिक नियमों के अधीन न होना)
• Education should be essentially secular in every school. (हर स्कूल में शिक्षा अनिवार्य रूप से धर्मनिरपेक्ष होनी चाहिए।)

DEMOCRATIC = प्रजातांत्रिक / लोकतान्त्रिक
(लोकतंत्र के सिद्धांतों से संबंधित व उनके समर्थन में)
India is world’s largest democratic country.(भारत इस दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।)

REPUBLIC = गणतंत्र/गणराज्य
(एक राज्य जहां सर्वोच्च शक्ति लोगों और उनके द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के पास होती है)
The USA is an example of a true federal republic. (USA एक सच्चे संघीय गणराज्य का उदाहरण है।)

JUSTICE = न्याय
(निष्पक्ष और उचित होने का गुण)
Justice delayed is justice denied. (न्याय में देरी करना न्याय से वंचित करने के बराबर है।)

 

 

Advertisements