HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

History behind the month June


जून Gregorian (ग्रेगोरियन) कैलेंडर और Julian (जूलियन) कैलेंडर में साल का छठा महीना है। जून हमेशा से शादियों के लिए लोकप्रिय महीना माना गया है। रोमनों ने इसलिए इस महीने का नाम Juno (जूनो), देवताओं की रानी और शादी की आश्रयदाती के नाम पर रखा। माना जाता है कि जून महीने का नाम रोमन देवी Juno (जूनो), जो Jupiter (बृहस्पति) की पत्नी है और यह भी ग्रीक देवी Hera (हेरा) के नाम पर है। एक और मान्यता है कि इस महीने का नाम लैटिन शब्द iuniores मतलब "younger ones (छोटे)" से लिया गया है।

जून मूल रोमन कैलेंडर में चौथा महीना था और यह 30 दिन का था। जब Numa (नूमा) ने रोमन कैलेंडर में सुधार किया तब यह 29 दिनों के साथ पांचवा महीना बन गया जूलियन सुधार के दौरान जून को फिर से 30 दिनों का कर दिया गया था और यह छठा महीना बना।

यह महीना उत्तरी गोलार्द्ध में साल के सबसे अधिक गर्म दिनों में से एक होता है और दिन लम्बे होते हैं, इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्ध में दिन छोटे होते हैं।

Advertisements