HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

Informal English Phrases


Informal or casual English words and phrases को समझना एक new learner के लिए tricky हो सकता है क्योंकि यहाँ grammar के rules का ज़्यादा use नहीं किया जाता।

QUITE A BIT and QUITE A FEW
अगर आपको किसी चीज़ की मात्रा normal से थोड़ी ज़्यादा लेकिन a lot से थोड़ी कम लगे तो ऐसी quantities के लिए आप quite a bit और quite a few का use कर सकते हैं।Quite a bit का use uncountable nouns के साथ किया जाता है और Quite a few का use countable nouns के साथ।

• Quite a few people came to last night’s party.
(कल रात की पार्टी में बहुत से लोग आए थे।)
• I get to travel quite a bit due to my new job.
(मैं अपनी नई नौकरी के सिलसिले में बहुत यात्रा करता हूं।)

MIGHT AS WELL
Might as well का use suggestions देने के लिए किया जाता है।
• She might as well take the job; at least she’ll earn some money.
(उसे नौकरी ले ही लेनी चाहिए; कम से कम वह कुछ पैसे कमा लेगी।)

Might as well का use तब भी किया जा सकता है जब आप किसी को यह सलाह दें की कुछ नहीं करने से बेहतर है कि कुछ कर ही लिया जाए। 
• If we have some extra time on our hands, we might as well start the work before everyone comes.
(अगर हमारे पास कुछ फ़ालतू समय है, तो क्यों न हम सभी आने से पहले काम शुरू कर लें।)

SLEEP ON IT
यदि आप अपने मित्र या जानकार को जल्दबाज़ी में फैसला लेने की बजाए सोच समझ कर यानि थोड़ा वक़्त लेकर decision देने की सलाह देते हैं, तब sleep on it का use कर सकते हैं।

• Don’t decide in haste; just sleep on it.
(जल्दबाज़ी में फैसला मत करें; इसके बारे में ठीक से सोच लें।)

HinKhoj दे रहा है आपको एक golden chance, use करें coupon code HK15 और पाएं 15% की छूट हमारे सभी premium plans पर।

Upgrade Now

Advertisements