HinKhojDictionary& English Coach
Dictionary Word of the Day Word Games Vocabulary Tips ▶ Get Android App
📚 शब्द ज्ञान

Vocabulary Tips

Explore word history, interesting facts, and daily language tips in Hindi & English.

Clothing से सम्बंधित idioms

02 Jul 2016
keep something under your hat = किसी को कुछ मत कहोI want to say something to you but keep it under your hat. (मैं तुम्हें कुछ कहना चाहता हूँ, लेकिन आप किसी को मत कहना।) take your hat off to someone = किसी को प्रंशसा करना I really take my hat off to people who work as well as study at the same time. (मैं वास्तव में उन लोगों की प्रंशसा करता हूँ जो काम और अध्ययन एक साथ करते हैं।) tied to his mother's apron strings = कोई जो अपनी माँ के कहे अनुसार करें (esp a man) He is not coming with us as his mother doesn't want. He's really tied to her apron strings. (वह हमारे साथ नहीं आ रहा है क्यूंकि उसकी माँ नहीं चाहती। वह वास्तव में अपनी माँ के कहे अनुसार ही करता है।) keep something up your sleeve = बाद के लिए कुछ छुपा कर रखना We've been negotiating my new pay, but I've kept the other job offer up my sleeve for the time being. (हम अपने नए वेतन की बातचीत कर रहे है, लेकिन मैंने एक जॉब ऑफर बाद के लिए रखी हुई है।) all talk no trousers = ऐसा व्यक्ति जो बात बहुत करें और काम कम I know he told you that he knows everyone. Don't believe him. He's all talk, no trousers. (मुझे पता है कि उसने आपसे कहा है वह सब जानता है। उसका विश्वास न करें। वह सिर्फ बोलता है करता है।)
Read More

History behind the July month

01 Jul 2016
जुलाई : जुलाई एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया। जूलियस सीजर एक रोमन राजा थे जिन्होंने कई राज्यों को जीता। जुलाई महीना जूलियस सीजर के नाम पर 44 ई.पू. नामित किया गया था इससे पहले, जुलाई "Quintilis" के नाम से जाना जाता था जिसका लैटिन में अर्थ "fifth -  पाँचवा" होता है। जूलियस सीजर ने 46 ईसा पूर्व में रोमन कैलेंडर में सुधार किया था जिसके कारण उसने इस महीने का नाम अपने नाम पर रखा।जूलियस सीजर ने ही वर्ष में 365 दिन और leap year के विषय में बताया। जब जूलियस सीजर की मृत्यु हो गई, Quintilis का नाम, जो उनका जन्म माह था, को जुलाई में बदल दिया गया। जुलाई में हमेशा 31 दिन होते हैं।
Read More

शब्द एक अर्थ अनेक

30 Jun 2016
Desert - रेगिस्तान - Camel is the ship of desert. (ऊंट रेगिस्तान का जहाज है।) छोड़ देना - Poor farmers are deserted their fields and moving towards cities for their earnings. (गरीब किसान अपने खेतों को छोड़ कर और कमाई के लिए शहरों की ओर बढ़ रहे हैं।) सुनसान - It's a very deserted place. (यह एक बहुत ही सुनसान जगह है।) सेना से भागना -- If soldiers deserted Hitler's army, they were shot. (अगर सैनिक हिटलर की सेना से भागते, उन्हें गोली मार दी जाती थी।)
Read More

Proverb

29 Jun 2016
Barking dogs seldom bite. (जो गरजते हैं वो बरसते नहीं)कुत्तों के सामान्य लक्षण भौंकना और काटना है। जब भी वे किसी अजनबी को देखते हैं, भौंकते हैं।लेकिन यह भी एक तथ्य यह है कि इस तरह के कुत्ते शायद ही कभी काटते हैं। वे केवल अपने लोगों को दूर से डराने का प्रयास करते हैं। इसके विपरीत, जो कुत्ते बहुत ज्यादा भौंकते नहीं हैं, वे कभी कभी अधिक खतरनाक हो सकते हैं। इसी तरह का व्यवहार मनुष्य में होता है। जो बड़बोले होते हैं वे अधिकतर समय डींगे ही मारते हैं काम कम करते हैं। जबकि जो व्यक्ति चुपचाप रहता है वो अपनी ताकत और समय बोलने में व्यर्थ ना करके कार्य करने में लगाता है। जो ज्यादा बोलते हैं वे कुछ करते नहीं हैं.
Read More

Homophones

28 Jun 2016
Knight - NightKnight किसी मनुष्य को बताता है जबकि Night दिन के एक समय को। Knight - योद्धा/सामन्त (अंग्रेजी सर की उपाधि) Knight का प्रयोग noun और verb दोनों के रूप में किया जाता है। Knight मध्यकालीन समय में एक योद्धा को बोलते थे जो सेना में काम करते हुए राजा के प्रति वफादार हो। जैसे - He fought for reforms as any knight defending his honor would. Knight को verb की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं  - Knight की पदवी से सुशोभित करना। जैसे - The Queen of England knighted Paul McCartney. (इंग्लैंड की महारानी ने पॉल मैककार्टनी को नाइट की उपाधि दी।) Night - रात जैसे - What are you doing tomorrow night? (कल रात आप क्या कर रहे हैं ?) The night scares me. (मुझे रात डराता है।)
Read More
Showing 3296 to 3300 of 3517 (704 Pages)